• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर vs हुंडई आई20 एन लाइन: कौनसी स्पोर्टी हैचबैक है बेहतर? जानिए यहां

    यदि आपके पास 10 लाख रुपये तक का बजट है और आप एक स्पोर्टी हैचबैक लेना चाहते हैं तो आप किसे चुनेंगे अल्ट्रोज रेसर या आई20 एन लाइन ?

    भानु
    भानु
    Published On जून 06, 2024 16:41 ist
    info icon
    published onJun 06, 2024 16:41 IST
    last updated onJun 06, 2024 16:41 IST
    437 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Racer vs Hyundai i20 N Line: Specifications compared

    टाटा अल्ट्रोज रेसर लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसकी शुरूआती कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है जिससे इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से रहेगा। डालिए नजर इनके ऑन पेपर स्पेसिफिकेशन पर:

    पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

    मॉडल

    टाटा अल्ट्रोज रेसर

    हुंडई आई20 एन लाइन

    इंजन

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल

    1-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    120 पीएस

    120 पीएस

    टॉर्क

    170 एनएम

    172 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6 मैनुअल

    6 एमटी/7 डीसीटी*

    *डीसीटी- डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    The Hyundai i20 N-Line 1-litre turbo-petrol engine

    टाटा अल्ट्रोज रेसर और आई20 एन लाइन में 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जहां पर अल्ट्रोज रेसर के मुकाबले आई20 एन लाइन ज्यादा टॉर्क देती है जबकि दोनों कारों का पावर आउटपुट समान है। आई20 एन लाइन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है जो कि अल्ट्रोज रेसर में नहीं दिया गया है। 

    फीचर्स

    फीचर्स

    टाटा अल्ट्रोज रेसर

    हुंडई आई20 एन लाइन

    एक्सटीरियर

    • ऑटो-प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • फ्रंट फॉग लैंप

    • बोनट और रूफ पर व्हाइट पिनस्ट्रिप्स

    • फ्रंट फेंडर पर रेसर बैज

    • 16 इंच के ब्लैक-आउट अलॉय व्हील

    • ड्युअल टिप एग्जॉस्ट

    • ऑटो-एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेल लाइटें

    • फ्रंट प्रोजेक्टर फॉग लैंप

    • रेड एसेंट्स ऑल अराउंड

    • ग्रिल, फ्रंट फेंडर और पहियों में एन लाइन बैज

    • 16 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील

    • ड्युअल टिप एग्जॉस्ट

    इंटीरियर

    • लैदर सीट्स

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट

    • लैदर सीट्स

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब

    • सनग्लास होल्डर

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट

    इंफोटेनमेंट

    • 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम (4 ट्वीटर सहित)

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 7-स्पीकर बोस म्यूजिक सिस्टम (2 ट्वीटर और एक सबवूफर सहित)

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    कंफर्ट फीचर्स 

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम

    • कीलेस एंट्री

    • पुश-बटन प्रारंभ/बंद करें 

    • ऑल 4 पावर विंडो

    • रियर वेंट के साथ ऑटो एसी

    • एंबिएंट लाइटिंग सेटअप

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • क्रूज कंट्रोल

    • वॉइस इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ

    • 7 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • एक्सप्रेस कूल

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    • एयर प्योरिफायर

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम

    • कीलेस एंट्री

    • पुश-बटन प्रारंभ/बंद करें 

    • ऑल 4 पावर विंडो

    • रियर वेंट के साथ ऑटो एसी

    • एंबिएंट लाइटिंग सेटअप

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • क्रूज कंट्रोल

    • वॉइस इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ

    • सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल डीसीटी के साथ)

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रिवर्स पार्किंग सेंसर

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    • रियर वाइपर वॉशर

    • रियर डीफॉगर

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • 6 एयरबैग

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रिवर्स पार्किंग सेंसर

    • रिवर्स कैमरा

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    • रियर वाइपर वॉशर

    • रियर डीफॉगर

    • ऑल व्हील डिस्क ब्रेक 

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    टाटा अल्ट्रोज रेसर और हुंडई आई20 एन लाइन दोनों ही काफी फीचर लोडेड कार है। हालांकि  आई20 एन लाइन के मुकाबले अल्ट्रोज रेसर में 360 डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर एडवांटेज मिल जाता है। 

    Front ventilated seats in Tata Altroz Racer

    आई20 एन लाइन के डीसीटी वेरिएंट्स में कंपनी ने पैडल शिफ्टर्स का फीचर भी दिया है। इसके अलावा आई20 एन लाइन में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स का भी फीचर दिया गया है जबकि ऑल्ट्रोज में केवल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स ही दिए गए हैं। आई20 एन लाइन में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है जो कि टाटा की स्पोर्टी प्रीमियम हैचबैक में नहीं दिया गया है। दोनों कारों में 6 एयरबैग्स,आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स कॉमन हैं।

    प्राइस रेंज

    मॉडल

    टाटा अल्ट्रोज रेसर

    हुंडई आई20 एन लाइन

    कीमत

    10 लाख रुपये (संभावित)

    10 लाख - 12.52 लाख रुपये

    (कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया)

    टाटा अल्ट्रोज रेसर 3 वेरिएंट्स: आर1,आर2 और आर3 में उपलब्ध होगी जबकि आई20 एन लाइन दो वेरिएंट्स एन6 और एन8 में उपलब्ध है। 

    Tata Altroz Racer

    निष्कर्ष 

    अल्ट्रोज रेसर एक फीचर कार है जिसमें एक पावरफुल इंजन दिया गया है। इसमें लगभग वो सब कुछ दिया गया है जो आई20 एन लाइन में मौजूद है और साथ ही इसमें एडिशनल सेफ्टी और फील गुड फीचर्स का एडवांटेज भी मिलता है। 

    Hyundai i20 N Line

    दूसरी तरफ हुंडई आई20 एन लाइन में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है मगर इसमें अल्ट्रोज रेसर में दिए गए कुछ फीचर्स की कमी महसूस होती है। हालांकि फिर इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है जो कि अल्ट्रोज रेसर में नहीं दिया गया है। 

    दोनों हैचबैक में से आप किसे चुनेंगे? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज रेसर

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है