• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 रेंज रोवर की तस्वीरें हुईं लीक, देखिए पहले से कितनी बदली ये एसयूवी कार

    नई जनरेशन की लैंड रोवर रेंज रोवर के टीज़र पहले ही जारी हो चुके हैं, अब इस गाड़ी की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। कंपनी इस एसयूवी कार से प्रोडक्शन मॉडल से 26 अक्टूबर को पर्दा उठाएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 22, 2021 14:36 ist
    info icon
    published onOct 22, 2021 14:36 IST
    last updated onOct 22, 2021 14:36 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • इसके केबिन में अपडेट डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया स्टीयरिंग व्हील और कंपनी का पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
    • लैंड रोवर अपनी इस नई जनरेशन की एसयूवी कार में 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन दे सकती है।
    • भारत में इसकी प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में रेंज रोवर की कीमत 2.10 करोड़ रुपए से 4.38 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    नई जनरेशन की लैंड रोवर रेंज रोवर के टीज़र पहले ही जारी हो चुके हैं, अब इस गाड़ी की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। कंपनी इस एसयूवी कार से प्रोडक्शन मॉडल से 26 अक्टूबर को पर्दा उठाएगी।

    पहले ही लुक में देखने पर इसकी फ्रंट प्रोफाइल मौजूदा मॉडल से मिलती जुलती लगती है। इसमें थोड़ा बहुत फर्क फ्रंट ग्रिल और बंपर को देखने पर पता चलता है जिस पर कई नए स्टाइलिंग अपडेट दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इस एसयूवी कार का एक्सटीरियर लेआउट रेगुलर मॉडल जैसा ही रखा है, लेकिन 2022 रेंज रोवर में नए अलॉय व्हील्स और फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स जरूर दिए गए हैं। इसकी रियर प्रोफाइल एकदम नई है और इस पर कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें भी दी गई हैं।

    नई जनरेशन की रेंज रोवर में 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 3.0-लीटर डीजल इंजन (माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ) स्टैंडर्ड दिया जा सकता है। अनुमान है कि कंपनी इसका परफॉर्मेंस वर्जन भी उतार सकती है जिसमें सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस एसयूवी कार का प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश कर सकती है। कंपनी आने वाले सालों में इस एसयूवी कार के 2022 मॉडल का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन भी उतार सकती है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो ऐसा कहना सही होगा कि 2022 रेंज रोवर में पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर बड़ी टचस्क्रीन यूनिट के साथ दिया जाएगा। इस गाड़ी में क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिज़िकल बटन, नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जाएगा। अनुमान है कि इस नई जनरेशन की एसयूवी कार में रियर स्टीयरिंग सिस्टम, ऑटोनॉमस ड्राइविंग ऐड का लेटेस्ट वर्जन और टेरेन रिस्पांस सिस्टम भी दिया जा सकता है।

    नई रेंज रोवर भारत में भी लॉन्च हो सकती है, हालांकि इसकी लॉन्च डेट फिलहाल कन्फर्म नहीं है। 2022 रेंज रोवर की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में इसकी कीमत 2.10 करोड़ रुपए से 4.38 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का मुकाबला लेक्सस एलएक्स, बीएमडब्ल्यू एक्स7 और मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस से होगा।

    यह भी पढ़ें : लैंड रोवर लाई नया वी8 डिफेंडर जेम्स बॉन्ड एडिशन, जानिए क्या है इसमें खास

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on लैंड रोवर रेंज रोवर 2014-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है