• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एसयूवी सेल्स रिपोर्टः सितंबर 2023 में ब्रेजा रही टॉप पर, जानिए ग्रैंड विटारा, फ्रॉन्क्स और जिम्नी जैसी कारों की कितनी यूनिट बिकी

    मारुति के अरीना और नेक्सा लाइनअप को मिलाकर मौजूदा समय में 4 एसयूवी मौजूद है जिनमें 5 डोर मारुति जिम्नी और मारुति बलेनो बेस्ड फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर एसयूवी शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 16, 2023 11:56 ist
    info icon
    published onOct 16, 2023 11:56 IST
    last updated onOct 16, 2023 11:56 IST
    218 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx, Brezza, Grand Vitara and Jimny

    भले ही मारुति सुजुकी ने एसयूवी कार सेगमेंट में एंट्री लेने में देरी की हो मगर हाल ही के कुछ महीनों में अपनी सेल्स के दम पर ये नंबर 1 एसयूवी मैन्यूफैक्चरर बनकर उभरी है। सितंबर 2023 में कंपनी की किस एसयूवी की कैसी रही परफॉर्मेंस ये आप देखेंगे आगे:

    मॉडल

    सितंबर 2023

    सितंबर 2022

    अगस्त 2023

    ब्रेजा

    15,001

    15,445

    14,572

    ग्रैंड विटारा

    11,736

    4,769

    11,818

    फ्रॉन्क्स

    11,455

    0

    12,164

    जिम्नी

    2,651

    0

    3,104

    कुल आंकड़े

    40,843

    20,214

    41,658

    Maruti Brezza

    • 15000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त कर मारुति ब्रेजा सितंबर 2023 में बिकने वाली एसयूवी कार रही। इसकी मासिक बिक्री में तो इजाफा हुआ है ही है मगर साल दर साल की बिक्री में थोड़ी सी कमी देखने को मिली है। 

    Maruti Fronx

    ग्रैंड विटारा के आसपास ही मारुति फ्रॉन्क्स की सेल्स रही जिसे पिछले महीने 11,500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इसकी मासिक बिक्री 700 यूनिट्स से जरूर गिरी है। 

    ये भी देखें: मारुति ब्रेजा vs मारुति ग्रैंड विटारा

    सितंबर 2023 में मारुति जिम्नी की 2600 से ज्यादा युनिट्स बिकी जो सेगमेंट में बिकने वाली सबसे कम पॉपुलर एसयूवी रही जो अगस्त 2023 में अपने ही बिक्री के आंकड़े को पार नहीं कर पाई। 

    कुल मिलाकर मारुति ने सितंबर 2023 में कुल 41,000 यूनिट्स के करीब एसयूवी कारें बेची जो कि सितंबर 2022 के मुकाबले दोगुना रही क्योंकि उस समय तक कंपनी के लाइनअप में दो ही एसयूवी कारें मौजूद थी। 



    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी 5-डोर का भारत से एक्सपोर्ट हुआ शुरू, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट में भेजी जा रही है ये ऑफ रोडिंग कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है