• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी

    इस फेस्टिव सीजन हमनें कई बॉलीवुड हस्तियों को नई कारें खरीदते देखा जिसमें कई ऐसे एक्टर शामिल रहे जिन्होंने इस साल इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना पसंद किया है। 'हेरा फेरी' जैसी पॉपुलर फिल्म के लिए मशहूर बी-टाउन अभिनेता सुनील शेट्टी ने पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में एमजी कॉमेट ईवी खरीदी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 26, 2023 14:43 ist
    info icon
    published onDec 26, 2023 14:43 IST
    last updated onDec 26, 2023 14:43 IST
    465 Views
    • Write a कमेंट

    Suniel Shetty with his MG Comet EV

    इस फेस्टिव सीजन हमनें कई बॉलीवुड हस्तियों को नई कारें खरीदते देखा जिसमें कई ऐसे एक्टर शामिल रहे जिन्होंने इस साल इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना पसंद किया है। 'हेरा फेरी' जैसी पॉपुलर फिल्म के लिए मशहूर बी-टाउन अभिनेता सुनील शेट्टी ने पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में एमजी कॉमेट ईवी खरीदी है।

    कॉमेट ईवी से जुड़ी जानकारियां 

    अनुमान है कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा खरीदी गई एमजी कॉमेट ईवी कार का यह फुली लोडेड प्लश वेरिएंट हो सकता है जिसकी कीमत 9.98 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है। उन्होंने इस गाड़ी का सिंपल मोनोटोन स्टेरी ब्लैक कलर शेड बिना कस्टमाइज़ेशन डेकल पैक्स के साथ चुना है। 

    सुनील शेट्टी के गैरेज में यह कारें भी हैं मौजूद

    Suniel Shetty with his Mercedes-Benz

    मास-मार्केट कॉमेट ईवी के अलावा सुनील शेट्टी के कलेक्शन में लैंड रोवर डिफेंडर 110, मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस 350, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और हमर एच2 जैसी कारें भी शामिल हैं।  

    एमजी कॉमेट ईवी इंजन ऑप्शंस 

    MG Comet EV

    एमजी कॉमेट ईवी कार में 17.3 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ रियर-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जिसका पावर आउटपुट 42 पीएस और 110 एनएम है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 230 किलोमीटर तक की रेंज तय करने में सक्षम है। 3.3 केडब्ल्यू चार्जर के जरिए इस गाड़ी को चार्ज होने में सात घंटे का समय लगता है। 

    फीचर्स 

    MG Comet EV cabin

    एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार में दो 10.25-इंच डिस्प्ले (इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए एक-एक), कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट पावर विंडो और 2-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    आप सुनील शेट्टी की इस नई इलेक्ट्रिक कार के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं। 

    यह भी पढ़ें : 30 लाख रुपए तक के बजट वाली इन टॉप 10 कारों को इस साल मिला फेसलिफ्ट अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है