• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    माइलेज के लिहाज़ से कौनसी सब-4 मीटर पेट्रोल एसयूवी है सबसे आगे, जानिए यहां

    सभी कंपनियां अपनी कारों के पेट्रोल वेरिएंट के साथ 17 से 18 किमी/लीटर के माइलेज का दावा करती है। लेकिन क्या वास्तव में ये कारें इतना अधिक माइलेज देती है? 

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 16, 2019 11:52 ist
    info icon
    published onJul 15, 2019 14:23 IST
    last updated onJul 16, 2019 11:52 IST
    564 Views
    • Write a कमेंट

    सब-4 मीटर एसयूवी इन दिनों बेहद डिमांड में है। इस सेगमेंट में बढ़ते पेट्रोल मॉडल की मांग को देखते हुए हमने हुंडई वेन्यू, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 के पेट्रोल वर्ज़न का वास्तविक माइलेज कम्पेरिज़न किया है। तो आइये जानें इन कारों में से में कौनसी कार है सबसे ज्यादा किफायती:-   

    पेट्रोल मॉडल

    हुंडई वेन्यू

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    टाटा नेक्सन

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    इंजन 

    1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो

    1.5-लीटर, 3-सिलेंडर

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो

    पावर

    120पीएस

    123पीएस

    110पीएस

    110पीएस

    टॉर्क

    172एनएम

    150एनएम

    170एनएम

    200एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज

    18.15 किमी/लीटर

    17 किमी/लीटर

    17 किमी/लीटर

    17 किमी/लीटर

    टेस्ट माइलेज (सिटी)

    12.43 किमी/लीटर

    12.74 किमी/लीटर

    14.03 किमी/लीटर

    12.16 किमी/लीटर

    टेस्ट माइलेज (हाइवे)

    18.84 किमी/लीटर

    17.59 किमी/लीटर

    17.89 किमी/लीटर

    14.25 किमी/लीटर

    हमारे टेस्ट के अनुसार एक्सयूवी300 के अलावा अन्य सभी कारें हाइवे पर कंपनी द्वारा दावा किए जाने वाले एआरएआई माइलेज आंकड़े की तुलना में बेहतर माइलेज देने की क्षमता रखती है। टेस्ट के दौरान हुंडई वेन्यू सबसे ज्यादा और महिंद्रा एक्सयूवी300 हाइवे पर सबसे कम माइलेज देने वाली कार साबित हुई। 

    कंपनियों द्वारा माइलेज की गणना आदर्श स्थितियों में की जाती है। वहीं, इनका असल माइलेज विभिन्न परिस्थितियो में ड्राइव करने के बाद ही पता चलता है। ऐसे में हमने इन कारों के माइलेज को बेहतर ढंग से समझने के लिए तीन अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न पर भी इनका माइलेज टेस्ट किया, जिसके नतीजें कुछ इस प्रकार रहे:- 

    50% सिटी में और 50% हाइवे पर

    25% सिटी में और 75% हाइवे पर

    75% सिटी में और 25% हाइवे पर

    हुंडई वेन्यू

    14.97 किमी/लीटर

    16.68 किमी/लीटर

    13.58 किमी/लीटर

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    14.77 किमी/लीटर

    16.06 किमी/लीटर

    13.68 किमी/लीटर

    टाटा नेक्सन

    15.72 किमी/लीटर

    16.73 किमी/लीटर

    14.82 किमी/लीटर

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    13.12 किमी/लीटर

    13.66 किमी/लीटर

    12.62 किमी/लीटर

    परिस्थितयों

     

    तीनों ड्राइविंग पैटर्न पर एक्सयूवी300 का माइलेज सेगमेंट की अन्य पेट्रोल कारों से सबसे कम रहा। वहीं, नेक्सन इस लिस्ट में सबसे आगे रही। नेक्सन के बाद हुंडई वेन्यू और फोर्ड ईकोस्पोर्ट सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार रही।  

    यदि आप अधिकांश हाइवे या कम भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर ड्राइव करते है तो हमारी सलाह है कि आप टाटा नेक्सन चुनें। यह आपकी जेब पर अन्य कारों की तुलना में कम वजन डालेगी। सिटी में भी यह अच्छा माइलेज निकालती है। टाटा नेक्सन के बाद हुंडई वेन्यू या फोर्ड ईकोस्पोर्ट भी माइलेज के लिहाज़ से एक अच्छा विकल्प है। 

    Hyundai Venue Vs Mahindra XUV300: Variants Comparison

    माइलेज, रोड और कार की स्थिति व ड्राइविंग पैटर्न पर भी निर्भर करता है, ऐसे में आपके निष्कर्ष हमसे भिन्न हो सकते हैं। 

    Hyundai Venue vs Mahindra XUV300: Comparison Review

    यदि आपके पास भी ऊपर बताई गई कारों में से कोई कार हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर बताएं। 

    साथ ही पढें:  क्या होंडा सिटी और हुंडई वरना से बेहतर माइलेज देती है मारुति सियाज़ डीज़ल, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है