• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा विज़न एक्स कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    हुंडई क्रेटा और स्कोडा कारॉक से होगा मुकाबला

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 08, 2018 11:26 ist
    info icon
    published onMar 07, 2018 18:32 IST
    last updated onMar 08, 2018 11:26 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Vision X Concept

    स्कोडा ने जिनेवा मोटर शो-2018 में विज़न एक्स कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका प्रोडक्शन मॉडल 2019 में आएगा। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और स्कोडा कारॉक से होगा।

    कद-काठी

      हुंडई क्रेटा विज़न एक्स
    लंबाई 4270 एमएम 4255 एमएम
    चौड़ाई 1780 एमएम 1807 एमएम
    ऊंचाई 1630 एमएम 1537 एमएम
    व्हीलबेस 2590 एमएम 2645 एमएम
    बूट स्पेस 402 लीटर 380 लीटर

    Skoda Vision X Concept

    स्कोडा कारें अक्सर अपने कॉन्सेप्ट के काफी करीब होती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विज़न एक्स का प्रोडक्शन मॉडल भी अपने कॉन्सेप्ट के काफी करीब होगा। विज़न एक्स कॉन्सेप्ट का डिजायन काफी आकर्षक और दमदार है।

    Skoda Vision X Concept

    विज़न एक्स के केबिन में मॉर्डन कारों की झलक दिखाई देती है। इसके डैशबोर्ड को नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है। इस में होरिजोंटल टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रोडक्शन मॉडल में भी ऐसा ही लेआउट आएगा।

    Volkswagen T-Cross Breeze Concept

    विज़न एक्स कॉन्सेप्ट में सीएनजी और 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। इसकी पावर 130 पीएस और टॉर्क 200 एनएम का है। इस में बेल्ट-ड्राइव स्टार्टर लगा है जो इंजन को आसानी से स्टार्ट कर देता है। ऐसी ही टेक्नोलॉजी सुज़ुकी की सियाज़, अर्टिगा और एस-क्रॉस में भी दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे रेग्यूलर पेट्रोल और डीज़ल इंजन में भी पेश किया जा सकता है।

    भारत में कब होगी लॉन्च ?

    विज़न एक्स कॉन्सेप्ट को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर टी-क्रॉस भी बनी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं भारत में इसे साल 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा विजन एक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है