• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा ने दिखाई विज़न एक्स कॉन्सेप्ट की झलक

    स्कोडा कारों की रेंज में इसे कारॉक एसयूवी के नीचे पोजिशन किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 05, 2018 12:43 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2018 12:43 IST
    last updated onFeb 05, 2018 12:43 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Vision X

    स्कोडा ने विज़न एक्स कॉन्सेप्ट के ऑफिशियल स्कैच जारी किए हैं। इसे मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 2019 में पेश किया जाएगा। स्कोडा कारों की रेंज में इसे कारॉक के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।

    Skoda Kodiaq

    विज़न एक्स को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है, इसी प्लेटफार्म पर फॉक्सवेगन टी-क्रॉस और सीएट अरोना को भी तैयार किया गया है।

    Skoda Karoq

    विज़न एक्स कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल को किस नाम से उतारा जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कारॉक और कोडिएक की तरह इसका नाम भी के से शुरू होगा और क्यू पर खत्म।

    Skoda Vision X

    तस्वीरों पर गौर करें तो इस में कारॉक और कोडिएक एसयूवी की तरह स्प्लिट हैडलैंप्स, साफ-सुथरी कर्व लाइनें, ट्विन-स्लेट स्कोडा ग्रिल और रैपराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं।

    Skoda Vision X

    कंपनी के अनुसार विज़न एक्स के केबिन को नई डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसके डैशबोर्ड को नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है, इस में बड़ी होरिजोंटल टचस्क्रीन डिस्प्ले लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कारॉक एसयूवी की तरह इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुली डिजिटल होगा।

    Volkswagen Group's 1.5-litre TSI EVO

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 1.0 लीटर टीएसआई, 1.5 लीटर टीएसआई ईवो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.6 लीटर टीडीआई डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस में हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलेगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है