• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा सुपर्ब डीजल: क्या स्कोडा वापस डीजल इंजन लाने पर कर रही है विचार? पढ़िये ये रिपोर्ट

    स्कोडा,ऑडी,पोर्श और फोक्सवैगन जैसी कंपनियां चलाने वाले फोक्सवैगन ग्रुप ने साल 2019 में डीजल इंजन बंद कर दिया था।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 23, 2025 20:06 ist
    info icon
    published onApr 23, 2025 20:06 IST
    last updated onApr 23, 2025 20:06 IST
    256 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Superb

    डीजल कार पसंद काने वालो के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार स्कोडा फिर से डीजल इंजन को लाने की तैयारी कर रही है जिसकी शुरूआत स्कोडा सुपर्ब से होगी। कंपनी पहले से ही यहां पेट्रोल कारें बना रही है और हमारे एक सूत्र के अनुसार कंपनी यही संभावना डीजल इंजन के लिए भी ढूंढ रही है मगर बदलती कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी नॉर्म्स के कारण वो अभी विचारधीन स्थिती में है। इस रिपोर्ट में हमनें स्कोडा के डीजल पावरट्रेन से जुड़ी जानकारियों को आगे साझा किया है। 

    फोक्सवैगन ग्रुप ने क्यों बंद कर दिया था डीजल इंजन?

    Skoda Superb

    बीएस6 नॉर्म्स की वजह से कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा था क्योंकि सभी तरह के इंजन के लिए ये नॉर्म्स काफी सख्त थे। इसके बाद से फोक्सवैगन ग्रुप के अंतर्गत आने वाले ब्रांड केवल पेट्रोल इंजन वाली कारें ही पेश कर रहे हैं। 

    लेकिन ये चीज जल्द बदल सकती है क्योंकि सूत्र का कहना है कि स्कोडा भारत में डीजल इंजन दोबारा लाने की तैयारी कर रही है जिसकी शुरूआत स्कोडा सुपर्ब से होगी। 

    कौनसी बाधाएं आ सकती है इसमें?

    स्कोडा के लिए इस चीज में सबसे बड़ी बाधा बदलते कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी नॉर्म्स है। कैफे मानदंड किसी ऑटोमोटिव यूनिट्स के एक एक मॉडल्स के बजाय पूरे प्रोडक्ट लाइनअप के सीओ2 एमिशन को रेगुलेट करने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

    एक कारमेकर के लिए कैफे स्कोर को कैलकुलेट करने के लिए वैसे तो कई तरीके है मगर कुल स्कोर बेची गई यूनिट्स की संख्या,सीओ2 एमिशन और हर मॉडल के कर्ब वेट से तय होता है। कारमेकर्स या तो ज्यादा से ज्यादा यूनिट्स बेच सकते हैं या संबंधित प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित कैफे टारगेट स्कोर के अंतर्गत रहने के लिए सीओ2 एमिशन को कम कर सकते हैं।

    इसके अलावा कारमेकर्स इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड व्हीकल्स भी बेच सकते हैं जिससे उन्हें 'सुपर क्रेडिट' मिलता है। इन 'सुपर क्रेडिट' का उपयोग ज्यादा पॉल्यूशन फैलाने वाले मॉडल्स से बैलेंस करने के लिए किया जा सकता है। स्कोडा इस ऑफर का लाभ एन्याक से उठा सकती है जो कि भारत में 2025 में लॉन्च की जा सकती है मगर अमेरिकी सरकार द्वारा टैरिफ लगाए जाने से इसके यहां आने में विलंब हो रहा है। 
    स्कोडा की ओर से सीबीयू रूट के माध्यम से सीमित संख्या में यूनिट्स की पेशकश के कारण, कुल बिक्री के आंकड़े उस बिंदु तक नहीं पहुंचेंगे, जो कैफे नॉर्म्स की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

    क्यों डीजल इंजन की वापसी की कराना चाहती है कंपनी?

    जब फोक्सवैगन ग्रुप की भारत में डीजल कारें बिका करती थी तो कई कस्टमर्स इन्हें ही प्राथमिकता देते थे क्योंकि इसके टीडीआई इंजन काफी फ्यूल एफिशिएंट थे। भारत जैसे बाजारों में जहां आज भी फ्यूल एफिशिएंसी लोगों के लिए काफी मायने रखती है वहीं स्कोडा के इस कदम से सुपर्ब और कंपनी की अपकमिंग कारें ज्यादा आकर्षक हो सकती है। 

    अब आगे क्या

    Porsche’s Cayenne

    रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा डीजल इंजन फिर से लाने की प्लानिंग कर रही है और ये इंजन खासतौर पर कंपनी की इंपोटेड कारों में दिया जा सकता है। कंपनी लोकल मैन्यूफैक्चरिग के बारे में भी विचार कर रही है मगर उपर बताए गए कारण इसमें बाधा डाल सकते हैं। फोक्सवैगन ग्रुप के अधीन आने वाले ऑडी क्यू5,क्यू4,ए4 और ए6,फोक्सवैगन टिग्वान आर लाइन और पोर्श केयेन जैसे मॉडल्स के लिए भी यही ​कदम उठाए जा सकते है। 

    फोक्सवैगन ग्रुप के कौनसे भारतीय मॉडल में आप देखना चाहेंगे डीजल इंजन? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा सुपर्ब 2025 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    T
    thaj
    Feb 9, 2026, 9:18:10 AM

    Hopefully the VW group will launch 15 - 30 lakhs mid range diesel vehicles with higher ground clearance, 5 or 6 seaters for Indian families. Even the Superb should have higher ground clearance

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      prasad
      Jul 23, 2025, 6:29:33 PM

      Kodiaq diesel will be better than fortuner

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        ashok
        Apr 25, 2025, 6:37:04 PM

        Waiting for the diesel Skoda Kodiac

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है