• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा कार डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने कंपनी की इन कारों पर पाएं 81,500 रुपये तक की छूट

    साल का ये आखिरी महीना है और अब अपनी इंवेट्री खत्म करने के लिए काफी कारमेकर्स अपने मॉडल्स पर डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 14, 2021 11:02 ist
    info icon
    published onDec 13, 2021 19:22 IST
    last updated onDec 14, 2021 11:02 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    इस दिसंबर महिंद्रा भी अपने लाइनअप में मौजूद कुछ कारों पर अच्छे खासे डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। हालांकि इस महीने कंपनी अपनी बोलेरो निओ,एक्सयूवी700 और थार जैसी कारों पर कोई छूट नहीं दे रही है। 

    नीचे बताए गए सभी ऑफर्स 31 दिसंबर 2021 तक ही मान्य रहेंगे। 

    मॉडल वाइज ऑफर्स इस प्रकार से है:

    केयूवी100 एनएक्सटी

    Mahindra KUV100 NXT

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    38,055 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    61,055 रुपये तक

    • उपर बताए गए सभी ऑफर्स केयूवी100 एनएक्सटी के टॉप मॉडल के8 के लिए ही लागू है। 
    • इस कार की प्राइस 6.09 लाख रुपये से लेकर 7.82 लाख रुपये के बीच है। 

    बोलेरो

    Mahindra Bolero

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    13,000 रुपये तक

    • बोलेरो के सभी वेरिएंट्स पर ये ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि इस कार पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • इस एसयूवी की मार्केट प्राइस 8.72 लाख रुपये से लेकर 9.7 लाख रुपये के बीच है। 
    • लेटेस्ड कार डील और डिस्काउंट दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें

    स्कॉर्पियो

    Mahindra Scorpio

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    एडिशनल ऑफर्स

    15,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    34,000 रुपये तक

    • उपर बताए गए ऑफर्स इस कार के बेस वेरिएंट्स एस5 पर ही लागू रहेंगे। 
    • न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो को जून 2022 तक लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। 
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की प्राइस 12.77 लाख रुपये से लेकर 17.62 लाख रुपये के बीच है। 

    एक्सयूवी300

    Mahindra XUV300

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    31,010 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    एडिशनल ऑफर्स

    10,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    70,010 रुपये तक

    • उपर बताए गए सभी ऑफर्स एक्सयूवी300 के पेट्रोल मैनुअल टॉप मॉडल डब्ल्यू8 ऑप्शनल पर ही लागू हैं। 
    • महिंद्रा एक्सयूवी300 की प्राइस 7.96 लाख रुपये से लेकर 13.46 लाख रुपये के बीच है। 

     मराजो

     Mahindra Marazzo

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,200 रुपये तक

    कुल फायदा

    25,200 रुपये तक

    • मराजो के बेस मॉडल एम2 पर ही इन फायदों की पेशकश की जा रही है। 
    • दूसरे वेरिएंट्स पर केवल 15000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ही दिया जाएगा।
    • इस महिंद्रा एमपीवी की प्राइस 12.42 लाख रुपये से लेकर 14.57 लाख रुपये के बीच रखी गई है। 

     अल्टुरस जी4

     Mahindra Alturas G4

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    11,500 रुपये तक

    एडिशनल ऑफर्स

    20,000 रुपये तक

    कुल फायदा

    81,500 रुपये तक

    •  अल्टुरस जी4 के दोनों वेरिएंट्स पर ये डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    •  इस फुल साइज एसयूवी की प्राइस 28.77 लाख रुपये से लेकर 31.77 लाख रुपये के बीच है। 

     नोट: ये फायदे वेरिएंट और लोकेशन के हिसाब से अलग अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप्स से संपर्क करें। 

    बताई गई प्राइस एक्सशोरूम,नई दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है