• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने ग्रामीण भारत तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 300 सेंटर खोलने का बनाया प्लान, ये ​होंगे फायदे

    इस पहल के जरिए रेनो और कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण ई स्टोर्स मिलकर देश के दूर दराज के इलाकों में कस्टमर्स को कंपनी की कार बुक कराने की सुविधा देने के साथ साथ कम से कम डॉक्यूमेंट्स फॉरमेलिटी के लिए क्यूआर कोड स्केनिंग जैसी सुविधाएं भी देंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 05, 2022 16:52 ist
    info icon
    published onApr 05, 2022 16:52 IST
    last updated onApr 05, 2022 16:52 IST
    186 Views
    • Write a कमेंट

    कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण ई-स्टोर्स के साथ कोलेबोरेशन में रेनो इंडिया ने रूरल एरिया में अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए पूरे देश में 300 लोकेशंस पर कार बुकिंग सेंटर खोलने का ऐलान किया है। इस कोलेबोरेशन के जरिए कंपनी का लक्ष्य भारत के दूर दराज के इलाकों में अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस तक लोगों की पहुंच को आसान बनाना है। इन सेंटर पर कस्टमर्स को प्रोडक्ट और सर्विस से जुड़ी हर एक चीज का लाभ दिया जाएगा। 

    इस पहल के जरिए रेनो और कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण ई-स्टोर्स मिलकर देश के दूर दराज के इलाकों में कस्टमर्स को कंपनी की कार बुक कराने की सुविधा देने के साथ साथ कम से कम डॉक्यूमेंट्स फॉरमेलिटी के लिए क्यूआर कोड स्केनिंग जैसी सुविधाएं भी देंगे। 

    यह भी पढ़ें: रेनो ने ग्रामीण एरिया में डिजिटल एम्पावरमेंट को बढ़ावा देने के लिए सीएससी को डोनेट की पांच कारें

    रेनो के ये बुकिंग सेंटर्स कस्टमर इंफॉर्मेशन सेंटर का काम भी करेंगे, जहां ग्राह​क कार की प्राइस, फीचर्स, फाइनेंंस स्कीम और ऑफर्स के बारे में जान सकेंगे। रूरल ई कॉमर्स को मजबूती देने के लिहाज से इन बुकिंग सेंटर्स पर एक ही छत के नीचे अच्छी तरह से ट्रेंड विलेज लेवल आंत्रप्रेन्योर कस्टमर्स को फाइनेंशियल और प्रोडक्ट से संबंधित सभी तर​ह के सवालों के जवाब देते हुए प्रोडक्ट बेचेंगे। 

    बता दें कि कॉमन सर्विस सेंटर योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए कंपनी एक्ट, 1956 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया, स्पेशल पर्पस व्हीकल की स्थापना की गई है। 

    यह भी पढ़ें: 2022 रेनो काइगर लॉन्च, कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू

    रेनो इंडिया की लीडिंग प्रोडक्ट रेंज और सर्विस, सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर पर लिस्टेड है जहां से संभावित ग्राहक इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हाल ही में, रेनॉल्ट ने सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजीदिशा) को सपोर्ट करने के लिए हाथ मिलाया है जिसका उद्देश्य छह करोड़ ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करना है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है