• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड आरएक्सएल वेरिएंट एनालिसिस: क्या लेना चाहिए इस कार का ये नया बेस वेरिएंट,जानिए यहां

    रेनो क्विड 2022 के नए बेस वेरिएंट में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,बॉडी कलर्ड बंपर्स,मैनुअल एसी और सेंट्रल लॉकिन्ग जैसे फीचर्स दिए गए हैं और ये टाइट बजट वालों के लिए ये एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 30, 2022 11:43 ist
    info icon
    published onMar 30, 2022 11:43 IST
    last updated onMar 30, 2022 11:43 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    मॉडल ईयर 2022 के रूप में अपडेट मिलने से क्विड की वेरिएंट लिस्ट में बदलाव हुए हैं। साथ ही अब आरएक्सएल 0.8 इस कार का नया बेस वेरिएंट कहलाएगा। इस कार की शुरूआती कीमत 25000 रुपये तक बढ़ गई है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या अब भी क्विड का बेस वेरिएंट साबित होता है एक राइट चॉइस? इस बारे में विस्तार से आप जानेंगे आगे:

    वेरिएंट

    0.8-लीटर मैनुअल

    1-लीटर मैनुअल

    आरएक्सएल

    4.5 लाख रुपये

    4.6 लाख रुपये

    आरएक्सएल (ऑप्शनल)

    4.74 लाख रुपये

    4.84 लाख रुपये

    कीमत में अंतर

    25,000

    क्विड आरएक्सएल 0.8 लीटर/1 लीटर वेरिएंट्स की खूबियां 

    आप चाहें तो एसेसरीज लिस्ट में से चुनकर कुछ फीचर्स इसमें लगवा सकते हैं। यदि आप अपना बजट नहीं बढ़ा सकते हैं तो इस वेरिएंट को चुन सकते हैं और बाद में इसमें एसेसरीज लगवा सकते हैं। 

    रेनो क्विड के बेस वेरिएंट में दिए गए फीचर्स इस प्रकार से है:

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइट फीचर्स

    • एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स

    • बॉडी-कलर्ड बंपर

    • मैन्युअल एडजस्टेबल ओआरवीएम्स

    • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (एम्बर बैकलाइट)

    • मैनुअल एसी

    • फोल्डेबल रियर सीट्स

    • उपलब्ध नहीं

    • डुअल फ्रंट एयरबैग्स

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • रियर पार्किंग सेंसर्स

    अन्य फीचर्स

    • हबकैप्स वाले स्टील व्हील्स

    • टू-टोन फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    • 12 वी सॉकेट (फ्रंट)

    • उपलब्ध नहीं

    • ड्राइवर सीटबेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ आरएक्सएल

    आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट में अपग्रेड करने पर मिलने वाले फीचर्स

    • एलईडी लाइट गाइड के साथ टेललाइट्स

    • फुल व्हील कवर

    • डीकल ऑन डोर (1-लीटर केवल)

    • व्हाइट स्टिचिंग के साथ टू-टोन फैब्रिक अपहोल्स्ट्री ( केवल 1-लीटर)

    • रियर पार्सल शेल्फ (केवल 1-लीटर)

    • फ्रंट पावर विंडो

    • 4-स्पीड एसी

    • ब्लूटूथ, औक्स और यूएसबी

    • उपलब्ध नहीं

    क्विड आरएक्सएल 0.8 लीटर/1 लीटर वेरिएंट्स की कमियां 

    रेनो ने इन वेरिएंट्स में मैनुअल एसी,एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लसटर जैसे फीचर्स दिए हैं मगर 25000 रुपये एक्सट्रा खर्च कर इसका आरएक्सएल (ऑप्शनल) लेना ज्यादा बेहतर है जिसमें कुछ और फीचर्स भी आपको मिलेंगे। यदि आप अपनी कार में फैक्ट्री फिटेड फीचर्स ही चाहते हैं तो हमारी राय में इस वेरिएंट को स्किप करें। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    आरएक्सल

    बेहतर बेसिक फीचर्स के लिए इस वेरिएंट को स्किप कर आरएक्सएल (ऑप्शनल)को चुनें।

    आरएक्सएल (ऑप्शनल)

    टाइट बजट वालों के लिए साबित हो सकता है राइट चॉइस।

    आरएक्सटी

    ये है सबसे वैल्यु फॉर मनी वेरिएंट और हमारी खास पसंद।

    क्लाइंबर

    केवल एसयूवी जैसे लुक्स के लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर चुन सकते हैं ये वेरिएंट।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट क्विड

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है