• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो इंडिया ने अपनी कारों के लिए निकाला ओणम फेस्टिवल ऑफर, 75000 रुपये तक की कर सकेंगे बचत

    बता दें कि ये फेस्टिव ऑफर रेनो की सभी ऑथोराइज्ड डीलरशिप्स पर पेश किए जा रहे हैं और ये 31 अगस्त 2023 तक ही मान्य होंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 24, 2023 18:56 ist
    info icon
    published onAug 24, 2023 18:56 IST
    last updated onAug 24, 2023 18:56 IST
    727 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Onam offers

    रेनो इंडिया ओणम के पावन अवसर पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रहा है। इस मौके पर कंपनी पूरे केरला में अपनी सभी कारों पर 75,000 रुपये तक की बचत करने का मौका दे रही है। इसके अलावा रेनो के लॉयल कस्टमर्स को लॉयल्टी बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे। 

    रेनो काइगर, रेनो ट्राइबर और रेनो क्विड जैसे पॉपुलर मॉडल्स पर भी 75,000 रुपये तक की बचत करने का मौका दिया जा रहा है। 

    इस मौके पर रेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि "रेनो हमारे ग्राहकों का एक अभिन्न अंग होने में विश्वास रखती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे डीलर द्वारा एक ​ही दिन में 200 व्हीकल्स की डिलीवरी हमारे ब्रांड की मजबूती और प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिससे कस्टमर्स को एक शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।"

    Renault Kwid

    फेस्टिवल सीजन की वजह से एकाएक रेनो के व्हीकल्स को काफी डिमांड मिल रही है। नतीजा ये हुआ कि केरला में रेनो की एक डीलरशिप पर एक ही दिन में 200 व्हीकल्स डिलीवर करने का रिकॉर्ड भी बना है। 

    यह भी पढ़ें: भारत एनकैप की लॉन्चिंग पर देश की टॉप कार कंपनियों का क्या है कहना, जानिए यहां

     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है