• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर जल्द लाएगी रेंज रोवर का स्पोर्ट कूपे अवतार

    बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलसी जैसी स्पोर्ट्स कूपे एसयूवी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ब्रिटिश लग्ज़री एसयूवी निर्माता कंपनी लैंड रोवर भी रेंज रोवर एसयूवी रेंज में स्पोर्ट कूपे मॉडल को शामिल करने जा रही है।  

    मनीष
    मनीष
    Published On अप्रैल 01, 2016 15:58 ist
    info icon
    published onApr 01, 2016 15:58 IST
    last updated onApr 01, 2016 15:58 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Range Rover Evoque

    बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलसी जैसी स्पोर्ट्स कूपे एसयूवी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ब्रिटिश लग्ज़री एसयूवी निर्माता कंपनी लैंड रोवर भी रेंज रोवर एसयूवी रेंज में स्पोर्ट कूपे मॉडल को शामिल करने जा रही है।

    लैंड रोवर ने इस कूपे एसयूवी वेरिएंट के निर्माण की पुष्टि की है। उम्मीद है कि यह मॉडल स्टैंडर्ड कारों की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और परफॉर्मेंस फ्रेंडली होगा। इस नए मॉडल को ‘एल 560’ कोडनेम दिया गया है। इसे रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे नाम भी मिल सकता है।

    कंपनी की इस नई स्पोर्ट कूपे को रेंज रोवर ईवोक और रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल के बीच उतारा जा सकता है। ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव बनाने के लिए इसमें स्लोपिंग रूफ लाइन के अलावा पहले से छोटे साइज़ के पिछले दरवाजे दिए जा सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को जगुआर एफ-पेस एसयूवी के प्लेटफार्म पर ही तैयार किया जाएगा।

    Range Rover Sport

    केबिन की बात करें तो इसका इंटीरियर स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा लग्ज़री और स्पोर्टी होगा। इसमें पहले से ज्यादा जगह मिलेगी और कुछ नए कम्फर्ट फीचर्स और नए प्रीमियम मैटेरियल को केबिन में शामिल किया जा सकता है। यह चार और 5-सीटर ले-आउट में आ सकती है। प्रतियोगिता को देखते हुए इसकी कीमत बीएमडब्ल्यू एक्स-6 से कम रहने की उम्मीद है।

    इसके वजन में भी कमी देखने को मिल सकती है। इसका फायदा यह होगा कि मौजूदा इंजनों के साथ ही यह कार रेंज रोवर रेंज की दूसरी कारों से कहीं बेहतर माइलेज देगी। रेंज रोवर कारों में 6 सिलेंडर और 8 सिलेंडर डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: भारत में नए पेट्रोल इंजन लाएगी लैंड रोवर

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है