• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on may, 2022

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022

    4.914 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 91.27 लाख - 2.19 करोड़*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2022
    पुरानी लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in फरवरी 2025
    रेंज रोवर स्पोर्ट
    1.43 - 2.35 करोड़*
    View More Details

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1997 सीसी - 5000 सीसी
    पावर255 - 567.25 बीएचपी
    टॉर्क400 एनएम - 740 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    टॉप स्पीड210 किलोमीटर प्रति घंटे
    ड्राइव टाइप4डब्ल्यूडी और एडब्ल्यूडी

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    2.0 पेट्रोल एस(बेस मॉडल)1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.65 किमी/लीटर₹91.27 लाख* 
    2.0 पेट्रोल एसई1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.65 किमी/लीटर₹97.33 लाख* 
    2.0 पेट्रोल एचएसई1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.65 किमी/लीटर₹1.03 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 एस रेनफोर्स्ड(बेस मॉडल)2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.04 करोड़* 
    3.0 पेट्रोल एसई2995 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.65 किमी/लीटर₹1.15 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 3.0 डी एस2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.16 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 एसई2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.19 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 3.0 डी एसई2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.31 करोड़* 
    3.0 पेट्रोल एचएसई2995 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 12.65 किमी/लीटर₹1.32 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 एचएसई2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.37 करोड़* 
    4.4 डीज़ल एचएसई4367 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.49 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 3.0 डी एचएसई2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.50 करोड़* 
    3.0 डी एचएसई डायनामिक2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.53 करोड़* 
    3.0 डी एचएसई सिल्वर2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.58 करोड़* 
    3.0 डी एचएसई डायनामिक ब्लैक3993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.61 करोड़* 
    ऑटोबायोग्राफी4999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 7.24 किमी/लीटर₹1.79 करोड़* 
    3.0 डी ऑटोबायोग्राफी डायनामिक(टॉप मॉडल)2993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.65 किमी/लीटर₹1.84 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 एसवीआर4999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 7.8 किमी/लीटर₹2.05 करोड़* 
    रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 5.0 एसवीआर(टॉप मॉडल)5000 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 7.8 किमी/लीटर₹2.19 करोड़* 
    सभी वेरिएंट देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 रिव्यू

    Exterior

    लैंड रोवर ने रेंज रोवर स्पोर्ट को नई स्टाइलिंग के साथ पेश किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई रेंज रोवर स्पोर्ट का लुक बेहद लुभाने वाला है। अपनी आकर्षक डिज़ाइन के चलते यह गाडी अच्छी रोड प्रेज़ेंस देने में भी सक्षम है। हमने हमारी फर्स्ट ड्राइव में गाड़ी के सिंपल व्हाइट कलर को चुना। ऐसे में जो भी लोग इसके पास से गुजरे वो एक बारगी इसे देखने को जरूर मजबूर हो गए। 

    Exterior

    इसमें सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट पर देखने को मिलेगा। फ्रंट प्रोफाइल पर गौर करें इस एसयूवी में पहले से सुधरी हुई नई डे-टाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स) दी गई हैं। आगे की तरफ इसमें वेलार से प्रेरित 'एटलास डिटेलिंग' वाली फ्रंट ग्रिल पोज़िशन की गई है, जो न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती है बल्कि पिछली जनरेशन की एसयूवी से काफी हट कर भी नज़र आती है। इसका फ्रंट बंपर भी एकदम नया है, जिसकी डिज़ाइन काफी सिंपल रखी गई है। बंपर पर पतली एलईडी फॉग लाइट्स और बड़े साइज़ के वेंट्स को फिट किया गया है।

    Exterior

    कंपनी ने नई रेंज रोवर स्पोर्ट में लाइटिंग सिस्टम को भी सुधार कर पेश किया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स (24 एलईडी के साथ) स्टैंडर्ड दी गई हैं। वहीं, इसके एचएसई वेरिएंट में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स (52 एलईडी के साथ) मिलती है। इसके अलावा कार में पिक्सल एलईडी हेडलाइट्स (142 एलईडी) और पिक्सेल लेज़र एलईडी लाइट्स (144 एलईडी) को ऑप्शनल दिया गया है।   

    Exterior

    जहां गाड़ी का फ्रंट लुक बेहद आकर्षित करने वाला है, वहीं साइड प्रोफाइल इसके सही साइज़ को दिखाने में सक्षम है।  रेंज रोवर स्पोर्ट की लंबाई करीब 5 मीटर है, ऐसे में यह एसयूवी अच्छी रोड प्रज़ेंस देती है। साइड लुक पर गौर करें तो इसमें हल्के-फुल्के बदलाव ही देखने को मिलते हैं। इसमें लगे व्हील्स की डिज़ाइन एकदम नई है, वहीं फेंडर को भी नया डिजाइन दिया गया है।

    Exterior

    इसमें 20-इंच के व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। हमारे टेस्ट में हमने 21-इंच डायमंड टर्न अलॉय व्हील्स लगी रेंज रोवर स्पोर्ट को चलाकर देखा। रियर साइड पर इसमें नई एलईडी टेललाइट्स दी गई है। फ्रंट की तरह ही रियर टेललाइट्स पर भी डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं, जबकि एग्ज़हॉस्ट पाइप को रियर बंपर पर इंटीग्रेट किया गया है।  

    Exterior

    लैंड रोवर ने इस नई कार के लुक में ज्यादा कोई बदलाव नहीं किया है। मगर, थोड़े बहुत नए अपडेट्स के चलते यह एसयूवी पहले से शार्प नज़र आती है।

    Interior

    2018 रेंज रोवर स्पोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है। हालांकि, इसका गाडी की राइड और हैंडलिंग से कोई लेना देना नहीं है। गाड़ी में सबसे ज्यादा मॉडर्न दिखने वाली चीज़ इसका केबिन लेआउट है। एयर सस्पेशन की वजह से इसकी ऊंचाई थोड़ी कम है, हालांकि इससे गाड़ी के अंदर जाने व बाहर निकलने में पैसेंजर्स को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती। यदि आपकी हाइट ज्यादा है तो आपको अपने पैरों को थोड़ा बहुत स्ट्रेच करने की आवश्यकता पड़ सकती है।  

    Interior

    केबिन के अंदर एंटर करने के बाद आप महसूस करेंगे कि इसका इंटीरियर न केवल प्रीमियम है, बल्कि काफी स्पेशियस भी है। इसका डैशबोर्ड लेआउट बहुत चौड़ा है। इंटीरियर पर इसमें एक्सप्रेसो/आल्मंड फिनिशिंग मिलती है। यह एक्सप्रेसो सीट्स के साथ भी आती है, ऐसे में इस एसयूवी का केबिन एकदम फ्रेश व प्रीमियम अहसास दिलाता है।     

    Interior

    इसका ग्लास एरिया काफी बड़ा है जिसके चलते यह कार एक बड़ी एसयूवी का अनुभव देती है। गाड़ी के अधिकतर हिस्से पर लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इस में सेंट्रल कंसोल, एसी वेंट्स से लेकर स्टीयरिंग व्हील पर भी स्मूद मैटल फिनिश मिलती है।

    Interior

    रेंज रोवर स्पोर्ट में टच प्रो डुओ 10-इंच टचस्क्रीन दी गई है जिसके चलते अब कार में कम से कम बटन मिलते हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर भी अब इस में डायल्स की बजाए केवल एक ही 12.3-इंच का पैनल दिया गया है।  

    Interior

    इसमें वेलार एसयूवी वाले कई फीचर्स दिए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील पर इसमें नए माउंटेड कंट्रोल बटन लगे हैं और इसके बाएं तरफ टच-सेंसिटिव डायल को पोज़िशन किया गया है। यह पॉवर्ड फ्रंट सीट्स के साथ आती है, जिसे 16 तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। गाड़ी की फ्रंट सीटें अच्छा-ख़ासा सपोर्ट देने में भी सक्षम है। हालांकि, इलेक्ट्रिक सीट्स के लिए दिए गए कंट्रोल्स को सीट बेस के पास पोज़िशन किया गया है। ऐसे में इस तक पहुंचने में फ्रंट पैसेंजर को थोड़ी परेशानी होती है।    

    Interior

    अक्सर 1.30 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज में आने वाली एसयूवीज से अच्छे-खासे फीचर्स की उम्मीद की जाती है। रेंज रोवर स्पोर्ट की बात करें तो इतनी महंगी गाडी होने के बावजूद भी इसमें कूल्ड और मसाज सीटों को स्टैंडर्ड नहीं दिया गया है, बल्कि इन्हें ऑप्शनल रखा गया है। इसकी रियर सीटें रिक्लाइनिंग एडजस्ट होती है। ये बैठने के लिहाज से बेहद कम्फर्टेबल हैं और अच्छा स्पोर्ट भी देती हैं। लेकिन, इसकी सीट बैक एकदम फ्लैट है जिसके चलते इसमें बैक सपोर्ट भी कम मिलता है।  

    Interior

    इसका व्हीलबेस 3 मीटर है। बैठने के लिहाज से इसमें रियर सीट पर ठीक-ठाक स्पेस मिलता है।

    Interior

    फ्रंट रो साइज़
    लेगरूम 910 -1100 मिलीमीटर
    नी-रूम 585 -790 मिलीमीटर
    सीट बेस लंबाई  510 मिलीमीटर
    सीट बेस  चौड़ाई 510 मिलीमीटर
    सीट बेस  ऊंचाई   700 मिलीमीटर
    केबिन चौड़ाई 1380 मिलीमीटर
    हैडरूम 880 -975 मिलीमीटर
    रियर रो साइज़
    शोल्डर रूम 1510 मिलीमीटर
    हैडरूम 920 मिलीमीटर
    सीट बेस लंबाई  465 मिलीमीटर
    सीट बेस चौड़ाई 1275 मिलीमीटर
    सीट बेस ऊंचाई 685 मिलीमीटर
    नी-रूम 595 -920 मिलीमीटर

    फ्रंट पैसेंजर को इसमें सी-सेगमेंट की यारिस सेडान से भी ज्यादा नी-रूम स्पेस मिलता है। यदि आपकी हाइट 6 फ़ीट से ज्यादा है तो गाड़ी का डैशबोर्ड आपको पैरों में चुभता हुआ महसूस हो सकता है। ऐसे में कम्फर्टेबल होकर बैठने के लिए आपको थोड़ी नीची हाइट की सीट की आवश्यकता होगी। 

    Interior

    रेंज रोवर स्पोर्ट में रियर सीट पर नी-रूम स्पेस वोल्वो एक्ससी40 के लगभग बराबर मिलता है। इसका बूट स्पेस 780-लीटर का है, जिसमें आप काफी सारा सामान रख सकते हैं। यह 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट के साथ आती है जिसे स्टैंडर्ड दिया गया है। गाड़ी का लोडिंग लिप एकदम फ्लैट है, साथ ही इसमें बैगेज हुक्स, फोल्डेबल पार्सल ट्रे और 12 वोल्ट का चार्जिंग सॉकेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा इसमें फुल-साइज़ के अलॉय स्पेयर व्हील को बूट फ्लोर के नीचे पोज़िशन किया गया है।

    टेक्नोलॉजी 

    Interior

    नई रेंज रोवर स्पोर्ट में 10-इंच टच प्रो डुओ सेंटर स्क्रीन को स्टैंडर्ड दिया गया है। इस स्क्रीन का इस्तेमाल बहुत से फीचर्स को ऑपरेट करने के लिए किया जा सकता है। इनमें सीट्स (हीटेड, कूल, मसाज सीट्स ऑप्शनल), कॉन्फ़िग्रेबल एम्बिएंट लाइटिंग (ऑप्शनल एक्स्ट्रा, बेसिक एम्बिएंट लाइट स्टैंडर्ड), क्लाइमेट कंट्रोल (एचएसई में 3-ज़ोन स्टैंडर्ड, हमारी टेस्ट कार में 4-ज़ोन ऑप्शनल एक्स्ट्रा), 19-स्पीकर मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम (23-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम ऑप्शनल एक्स्ट्रा) शामिल हैं।

    Interior

    यह स्क्रीन रियर कैमरा के डिस्प्ले को दिखाने (ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा), व्हीकल की जानकारी देने, नेविगेशन और टेरेन रिस्पांस ऑफ-रोड मोड की इन्फॉर्मेशन देने में सक्षम है। इसमें दी गई ड्यूल स्क्रीन को चलती गाड़ी में ऑपरेट करना ड्राइवर के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, इसकी स्क्रीन का इंटरफेस काफी आसान है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की काफी कमी खलती है।

    Interior

    इसके अलावा इसमें मोटराइज़्ड स्टीयरिंग एडजस्टर, पॉवर्ड टेलगेट, इलेक्ट्रिक सनरूफ (फिक्स्ड सनरूफ स्टैंडर्ड, स्लाइडिंग सनरूफ ऑप्शनल) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह पॉवर्ड सनशेड से भी लैस है।

    Safety

    पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिहाज से इसमें रियर व्यू कैमरा, ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा, ऑल राउंड पार्किंग सेंसर्स, एबीएस के साथ ईबीडी और एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेन कीपिंग ऐड, रोल स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Performance

    रेंज रोवर स्पोर्ट में 2.0-लीटर और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। यह गाड़ी 4.4-लीटर वी8 डीजल इंजन के साथ भी आती है।  हालांकि, हमने हमारे टेस्ट में इसके 3.0-लीटर डीजल वी6 इंजन (टीडी वी6 ट्यून) को चुना। यह इंजन 190 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।  पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) दिया गया है।

    Performance

    रेस देने पर गाड़ी का इंजन तेज़ आवाज़ करता है। हालांकि, इसकी नॉइस केबिन के अंदर सुनाई नहीं पड़ती। इसमें लगी मोटर को रिफाइन करके पेश किया गया है। ऐसे में यह ड्राइव करते समय बेहद स्मूद लगती है। रूटीन ड्राइविंग के दौरान हल्का सा थ्रॉटल देने पर ही इसमें 1750 आरपीएम से नीचे 600 एनएम का टॉर्क मिलता है।

    Performance

    गाड़ी का नाम रेंज रोवर 'स्पोर्ट' है, लेकिन यह इतनी ज्यादा स्पोर्टी एसयूवी नहीं है। इसका एक्सलरेशन और गियर डाउनशिफ्टिंग भी काफी स्लो है, ऐसे में स्लो स्पीड से मीडियम स्पीड पर पहुंचने में कार को थोड़ा समय लगता है। गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील थोड़ा स्लो रिस्पॉन्स देता है। हालांकि, यह काफी हल्का है और अच्छी सिटी राइड्स देने में सक्षम है।  

    Performance

    2 टन से ज्यादा वजन होने के बावजूद भी हमारे टेस्ट में गाड़ी ने 0 से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को 8.69 सेकंड में तय किया। सिटी राइड्स में इस कार ने ईको मोड में 10.61 किलोमीटर/लीटर का माइलेज दिया। ड्राइविंग की बात करें तो इस मोड में रेंज रोवर स्पोर्ट ड्राइव के दौरान बिलकुल भी धीमी महसूस नहीं हुई। 

    Performance

    हाइवे पर यह एसयूवी 100 से ज्यादा की स्पीड आसानी से पकड लेती है। मामूली थ्रॉटल लगाने पर ही गियर आसानी से बदल जाता है। ऐसे में यह स्मूद राइड्स देती है। लेकिन, इसमें एक्सलेरेटर का रिस्पॉन्स ज्यादा अच्छा नहीं मिलता। हमारे टेस्ट में 20 से 80 किलोमीटर की स्पीड को गाड़ी ने 5.29 सेकंड में तय किया। वहीं, हाइवे पर इसने 14.54 किलोमीटर/लीटर का माइलेज दिया। 

    Performance

    राइड व हैंडलिंग

    Performance

    दूसरी बड़ी एसयूवीज की तरह ही रेंज रोवर स्पोर्ट की राइड क्वॉलिटी भी ज्यादा वजन के साथ सुधरी हुई महसूस होती है। यदि आप पूरी फैमिली के साथ ड्राइव कर रहे हैं तो यह गाड़ी गड्ढों और स्पीड ब्रेकर को आसानी से पार कर लेती है। 21-इंच के व्हील्स पर राइड करने के बावजूद भी गाड़ी की राइड क्वालिटी काफी कम्फर्टेबल रही। हालांकि, शार्प गड्ढों और स्पीड ब्रेकर से गुज़रने पर केबिन के अंदर झटके और साइड मूवमेंट जरूर महसूस हुआ। अगर आप अकेले ड्राइव करते हैं तो गाड़ी की राइड क्वॉलिटी थोड़ी ख़राब लग सकती है। लेकिन, अगर टायर प्रेशर का लेवल एकदम सही रहे तो रेंज रोवर स्पोर्ट के साथ किसी तरह ही कोई समस्या नहीं आएगी।   

    Performance

    हैंडलिंग की बात करें तो यह गाड़ी बिलकुल भी स्पोर्टी महसूस नहीं होती। वेलार के मुकाबले इस एसयूवी के ऑन-रोड डायनामिक्स इतने ज्यादा अच्छे नहीं हैं। कई ऑफ-रोडर एसयूवीज की तरह ही इसके स्टीयरिंग व्हील का रिस्पांस भी थोड़ा स्लो है। ऐसे में मोड़ते समय गाड़ी के साथ थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।  

    Performance

    ये एसयूवी काफी बड़ी है, ऐसे में टर्न लेते समय थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इसके स्टीयरिंग का फीडबैक ज्यादा अच्छा नहीं है, ऐसे में पैसेंजर्स का बॉडी रोल भी होता है। कुल मिलाकर, बड़े साइज़ के बावजूद भी इसकी हैंडलिंग क्वालिटी अच्छी है, लेकिन पोर्श केयेन ज्यादा स्पोर्टी ड्राइव देने में सक्षम है। हमारे ब्रेक टेस्ट में गाड़ी ने 100 किलोमीटर/घंटे से 0 किलोमीटर/घंटे की स्पीड पर आकर रूकने में 45.06 मीटर की दूरी तय की। लैंडरोवर की दूसरी कारों की तरह ही नई रेंज रोवर स्पोर्ट भी अच्छी ऑफ- रोडर कार साबित होती है।

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • अच्छी रोड प्रजेंस
    • पावरफुल इंजन और अच्छा-खासा माइलेज
    • बेहतर ऑफ-रोंडिग क्षमता

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • तेज थ्रॉटल में गियरबॉक्स स्मूद नहीं रहता
    • कीमत के हिसाब से केबिन स्पेस ज्यादा अच्छा नहीं
    • कीमत ज्यादा

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट को जरूरी अपडेशन दिए हैं, लेकिन इसके 2020 मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव मैकेनिकल पार्ट पर हुआ है। नई डिस्कवरी स्पोर्ट को कुछ कॉस्मैटिक​ बदलाव के साथ नए प्रीमियम ट्रांसवर्स आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है और इसमें बीएस6 इंजेनियम इंजन शामिल किए गए हैं।

      भानुon सितंबर 24, 2020

    लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट 2013-2022 यूज़र रिव्यू

    4.9/5
    पर बेस्ड14 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (14)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (2)
    • कंफर्ट (3)
    • माइलेज (1)
    • इंजन (4)
    • इंटीरियर (3)
    • स्पेस (1)
    • पावर (4)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • a
      ashwani anita sangwan on फरवरी 03, 2022
      5
      I Am Very Happy With It
      I am very happy with this cars comfort, and something engines like a different experience, and great performance.
      और देखें
      1
    • m
      mac maddy on अप्रैल 17, 2020
      4.2
      The Perfect Luxury Sports SUV
      It's an updated version of Range Rovers mid-level luxury SUV, the Sport, and sits below the full-size super-luxury SUV known only Range Rover. It's a bit confusing, admittedly, and to complicate matters more, which though not as luxurious, is more spacious, practical and affordable. Still, you.
      और देखें
      7
    • र
      राहुल gawale on फरवरी 22, 2020
      5
      Excellent Car
      Awesome performance and very sporty. dream car-like on the way forever most powerful engine to pick up the last point.
      और देखें
    • a
      abhi on जनवरी 22, 2020
      4.5
      Great Car.
      . The sporty look, features and the sunroof, everything is amazing in this car. I love it.
      2
    • अ
      अज्ञात on नवंबर 06, 2019
      5
      Excellent car
      Interior, features and the Engine of the sports model is just what you need, a necessity, but if you are mileage freak sadly this is not your type. The Sports has a design smaller and sleeker than Evoque which makes this vehicle so much better when it comes to size and power.
      और देखें
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Arjun asked on 20 Oct 2021
    Q ) What are the tranmission availabe?
    By CarDekho Experts on 20 Oct 2021

    A ) The Sport is available with four engine options, two each for petrol and diesel....और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Satyadev asked on 2 Aug 2021
    Q ) Does this car features side foot step?
    By CarDekho Experts on 2 Aug 2021

    A ) Land Rover Range Rover Sport features Optional Side Stepper.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Komal asked on 14 Jul 2021
    Q ) What distance it cover after charging the car? How much time it takes in getting...
    By CarDekho Experts on 14 Jul 2021

    A ) The Land Rover Range Rover Sport is not available in electric fuel type. The Spo...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Alkem asked on 20 Jul 2020
    Q ) What is the exact price in Nashik of Land Rover Range Rover Sport?
    By CarDekho Experts on 20 Jul 2020

    A ) Land Rover Range Rover Sport is priced between Rs.87.02 Lakh - 1.0 Cr (ex-showro...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Rajkumari asked on 12 Jun 2020
    Q ) What is the price of Land Rover Range Rover Sport 5.0 l petrol V8 supercharged?
    By CarDekho Experts on 12 Jun 2020

    A ) Land Rover Range Rover Sport is priced between Rs.87.02 Lakh - 1.0 Cr (ex-showro...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग लैंड रोवर कारें

    अक्टूबर ऑफर देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है