• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवायडी एटो 3 ईवी की भारत में अब तक 700 से ज्यादा ग्राहकों को मिली डिलीवरी

    33.99 लाख रुपये से लेकर 34.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है इस कार की कीमत 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 21, 2023 19:26 ist
    info icon
    published onMar 21, 2023 19:26 IST
    last updated onMar 21, 2023 19:26 IST
    647 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Atto 3

    • नवंबर 2022 में लॉन्च हुई थी बीवायडी एटो 3 ईवी
    • 60.48 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है इसमें और 521 किलोमीटर एआरएआई सर्टिफाइड रेंज है इसकी
    • 204 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर, 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है ये इलेक्ट्रिक कार

    नवंबर 2022 में बीवायडी एटो 3 ईवी को भारत में लॉन्च किया गया था और जनवरी 2023 से कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी देना शुरू की गई थी। इसके बाद से अब तक इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी की 700 से ज्यादा यूनिट्स कस्टमर को डिलीवर की जा चुकी है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी ने ये कंफर्म किया था एटो 3 को 2000 से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिल चुके हैं। 

    बैट्री, रेंज और चार्जिंग 

    BYD Atto 3

    एटो 3 ईवी में 60.48 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है जिसके साथ फ्रंट व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 204 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 521 किलोमीटर है और इसका चार्जिंग टाइम कुछ इस प्रकार से है:

    चार्जर

    टाइम

    7 केडब्ल्यू एसी

    9.5 से 10 घंटे

    80 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर

    50 मिनट

    फीचर्स 

    BYD Atto 3 Interiors

    बीवायडी की इस इलेक्ट्रिक कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 12.8 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, एक वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: जानिए पर्यावरण के लिए क्यों जरूरी है बैटरी रीसाइकल

    सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और एक 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एटो 3 में एडीएएस टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिसके तहत ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    कीमत और कंपेरिजन

    BYD

    बीवायडी एटो 3 ईवी की कीमत 33.99 लाख रुपये एक्सशोरूम पैन इंडिया से शुरू होती है। इसका 'पास्टल ग्रीन' एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन वाला स्पेशल एडिशन भी उपलब्ध है जिसकी रेगुलर वेरिएंट के मुकाबले कीमत 50,000 रुपये अधिक है। ये कार हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी का एक प्रीमियम विकल्प भी है। 

    यह भी पढ़ें: शार्क टैंक इन्वेस्टर और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता को कारों में क्या है पसंद, जानिए यहां

    बीवायडी ने भारत में किए 16 साल पूरे 

    भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इस कंपनी ने हाल ही में कदम रखा है, मगर कंपनी ने भारत में अपने 16 वर्ष पूरे कर लिए हैं। कंपनी इससे पहले मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, पब्लिक सेक्टर ट्रांसपोर्ट, हैवी ड्यूटी ट्रक्स आदि जैसे क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाती आ रही है और कंपनी दूसरे देशो के लिए भी ये काम करती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है