• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    शार्क टैंक इन्वेस्टर और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता को कारों में क्या है पसंद, जानिए यहां

    अमन ने फरारी लेने की अपनी इच्छा के बारे में हमें बताया। मगर फिर उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय लोगों की पसंद है तो वो भी महिंद्रा थार खरीदना चाहेंगे।   

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 16, 2024 16:12 ist
    info icon
    published onMar 21, 2023 14:13 IST
    last updated onFeb 16, 2024 16:12 IST
    586 Views
    • Write a कमेंट

    कारदेखो ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू में शार्क टैंक इन्वेस्टर अमन गुप्ता ने कारों के बारे में अपनी पसंद-नापसंद बताई। बोट लाइफस्टाइल के सीएमओ और को-फाउंडर ने कार में उन्हें क्या पसंद है, वो कहां कार ड्राइव करना पसंद करते हैं, कौनसी कार चलाते हैं और उनके पास कौनसी कारें हैं वो सब हमसे शेयर किया। 

    क्या है अमन को पसंद?

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    अमन को कारों की स्टाइलिंग ज्यादा पसंद है। शार्क टैंक इंडिया के जज को कार के लुक्स और उसका डिजाइन सबसे ज्यादा रास आता है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें स्पोर्ट्स कारें और उनकी रफ्तार से सबसे ज्यादा प्यार है। 

    कहां ड्राइव करना ज्यादा है पसंद?

    Autobahn Germany

    चूंकि अमन को फास्ट कारें काफी पसंद है, इसलिए उन्हें जर्मनी के ऑटोबान में कार ड्राइव करने में सबसे ज्यादा मजा आता है। यदि आपको इस जगह के बारे में नहीं पता है तो बता दें कि ये एक बहुत बड़ा हाईवे है जहां कुछ जगहों पर कोई स्पीड लिमिट नहीं होती है और ड्राइवर को अपनी जिम्मेदारी पर यहां गाड़ी ड्राइव करनी होती है। भारत में आप कानूनी तौर पर इतनी तेज कार ड्राइव नहीं कर सकते हैं, इसलिए अमन को कार ड्राइव करने के लिए दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे ज्यादा पसंद है।

    यह​ भी पढ़ें: शार्क टैंक इन्वेस्टर और शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल चलाते हैं कौनसी कार, जानिए यहां

    कौनसी कारों के मालिक हैं अमन?

    मौजूदा समय में अमन के पास मर्सिडीज बेंज एएमजी जीएलई है और उनका मानना है कि ये काफी कूल, स्पोर्टी और स्टाइलिश कार है जिसे ड्राइव करने में उन्हें काफी मजा आता है। बता दें कि मर्सिडीज बेंज जीएलई एसयूवी के इस समय भारत में दो एएमजी वर्जन उपलब्ध है, जिनमें 430 पीएस की पावर और 520 एनएम की टॉर्क देने वाला 3 लीटर इनलाइन 6 ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन वाली जीएलई एएमजी 53  और 612 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देने वाला 4 लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन के साथ आने वाली जीएलई एएमजी 63 एस शामिल है। 

    भविष्य में किस कार को लेना चाहेंगे?

    Mercedes-Benz AMG GLE 53
    Ferrari Roma

    अमन ने फरारी लेने की अपनी इच्छा के बारे में हमें बताया। मगर फिर उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय लोगों की पसंद है तो वो भी महिंद्रा थार खरीदना चाहेंगे। 

    क्या आपको भी शार्क टैंक इन्वेस्टर अमन गुप्ता की तरह ऐसी कारें ही हैं पसंद? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    और जानें : मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलई 53 ऑटोमैटिक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कूपे कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है