• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने फिर दिखाई अपनी सब-4 मीटर एसयूवी की झलक, विटारा ब्रेजा और वेन्यू को देगी टक्कर

    निसान इंडिया (Nissan India) अपनी नई कार के साथ सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने की योजना बना रही है। कंपनी ने फिलहाल इसे ‘ईएम2’ कोडनेम दिया है। चर्चाएं हैं कि इसके प्रोडक्शन मॉडल को 'मैग्नाइट' (Magnite) नाम दिया जा सकता है। हाल ही में कंपनी के वर्चुअल बिज़नेस इवेंट में इस एसयूवी की एक बार फिर से झलक दिखाई गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 01, 2020 12:50 ist
    info icon
    published onJun 01, 2020 12:50 IST
    last updated onJun 01, 2020 12:50 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट
    • निसान की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी का नाम मैग्नाइट रखा जा सकता है। 
    • भारत में इसे सितंबर 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। 
    • इसमें दो पेट्रोल इंजन दिए सकते हैं।
    • इसके पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया जायेगा। 
    • इस एसयूवी की शुरूआती प्राइस 5.5 लाख रुपए के आसपास होगी। 

    Nissan Magnite

    निसान इंडिया (Nissan India) अपनी नई कार के साथ सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने की योजना बना रही है। कंपनी ने फिलहाल इसे ‘ईएम2’ कोडनेम दिया है। चर्चाएं हैं कि इसके प्रोडक्शन मॉडल को 'मैग्नाइट' (Magnite) नाम दिया जा सकता है। हाल ही में कंपनी के वर्चुअल बिज़नेस इवेंट में इस एसयूवी की एक बार फिर से झलक दिखाई गई है।

    मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और हुंडई वेन्यू को टक्कर देने वाली यह कार इन्हीं की तरह क्रॉसओवर प्रोफाइल लिए होगी। इसका लुक कुछ हद तक किक्स से मिलता-जुलता होगा। टीज़र इमेज से मिली जानकारियों के अनुसार, मैग्नाइट को ड्यूल-टोन पेंट कलर स्कीम के साथ पेश किया जा सकता है। डैटसन की कारों की तरह ही इसमें बड़ी ग्रिल, एलईडी हैडलैंप्स और फ्रंट पर स्प्लिट एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) दी जा सकती हैं। रियर साइड पर इसमें रैप अराउंड एलईडी टेललैंप्स और स्पॉइलर दिया जाएगा।  

    Nissan Magnite

    निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को रेनो ट्राइबर वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। ऐसे में यह गाड़ी भी ट्राइबर की तरह ही काफी स्पेशियस हो सकती है। बता दें कि ट्राइबर का व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है जो सेगमेंट की सभी कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। कंपनी ने अभी इसके इंटीरियर को लेकर खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी फीचर लिस्ट में 360-डिग्री कैमरा, रिमोट इंजन स्टार्ट, बड़ा टचस्क्रीन, चार एयरबैग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए जा सकते हैं। चूंकि इस सेगमेंट की अधिकतर कारों में सनरूफ फीचर मिलता है, ऐसे में माना जा रहा है कि निसान भी अपनी इस अपकमिंग कार में यह फीचर जरूर शामिल करेगी।

    अनुमान है कि रेनो-निसान की दूसरी कारों की तरह ही मैग्नाइट एसयूवी में भी केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही दिया जाएगा। इसमें ट्राइबर वाला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया जा सकता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। यह इंजन 100 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। अनुमान है कि कंपनी इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ सीवीटी का विकल्प भी दे सकती है।

    भारत में 'ईएम2' कोडनेम का प्रोडक्शन मॉडल निसान शोरूम पर सितंबर तक पहुंच सकता है। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग को आगे के लिए भी टाला जा सकता है। वहीं, रेनो भी जल्द ही एक सब-4 मीटर एसयूवी लाने वाली है। इसे फिलहाल एचबीसी कोडनेम दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह कार दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसे भी ट्राइबर वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसकी साइज ट्राइबर के बराबर हो सकती है, लेकिन डिजाइन एकदम नई हो सकती है। 

    Nissan Magnite

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा। इन सभी कारों की प्राइस 7 लाख रुपए के आसपास से शुरू होती है। निसान ने मैग्नाइट की प्राइस का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार की प्राइस 5.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : निसान ने लॉन्च किया ऑनलाइन शोरूम व सेल्स प्लेटफार्म, अब घर बैठे खरीदी जा सकेंगी कारें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है