• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने घटाए सनी सेडान के दाम

    निसान ने सनी सेडान की कीमत 17 फीसदी तक कम की है, इसकी नई शुरूआती कीमत 6.99 लाख रूपए है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 24, 2017 12:37 ist
    info icon
    published onApr 24, 2017 12:37 IST
    last updated onApr 24, 2017 12:37 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने सनी सेडान के सभी वेरिएंटों की कीमत 17 फीसदी तक कम की है, अब निसान सनी की कीमत 6.99 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। नई कीमतें 20 अप्रैल 2017 से लागू हो गई हैं। कंपनी के अनुसार स्थानीय स्तर पर बनाए जाने की वजह से इसकी लागत में कमी आई है, जिसके चलते कीमतों को कम किया गया है।

    कीमत घटने के बाद इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी काफी सस्ता हो गया है, पहले एक्सवी सीवीटी वर्जन की कीमत 10.89 लाख रूपए थी जो अब 8.99 लाख रूपए हो गई है।

    निसान ने जनवरी महीने में सनी सेडान का अपडेट वर्जन लॉन्च किया था, इसके डोर हैंडल पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है, इस में नए सेंडस्टोन ब्राउन कलर का विकल्प भी दिया गया है। केबिन में ऑल-ब्लैक कलर लेआउट का विकल्प शामिल किया गया है। इस में ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे फैब्रिक सीटें और ब्लैक कलर के प्लास्टिक पैनल का विकल्प भी मिलेगा। मौजूदा समय में सनी सेडान बिक्री के कम आंकड़े जुटा पा रही है, संभावना है कि कीमतों में कमी के बाद इसकी बिक्री को रफ्तार मिल सकती है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    निसान सनी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है