• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो 2018 तक लाॅन्च करेगी डस्टर का नेक्स्ट-जनरेशन वर्जन

    फ्रेंच की वाहन निर्माता कम्पनी रेनो अपनी सबसे अधिक बिकने वाली काॅम्पेक्ट एसयूवी डस्टर का नेक्स्ट-जनरेशन वर्जन लाने की तैयारियों में जुट गई है। इकोनोमिक्स टाइम्स से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय बाजार में 2018 तक डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लाॅन्च होगा। इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि इसे 2016 आॅटो एक्सपो में लाॅन्च/दिखाया जा सकता है। कार में प्रमुख बदलाव इसकी डिजायन व इंजन में देखने को मिल सकता है। 

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 15, 2015 18:42 ist
    info icon
    published onOct 15, 2015 18:42 IST
    last updated onOct 15, 2015 18:42 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    2018-डस्टर के बारे में कम्पनी ने अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है, परन्तु संभावना जताई जा रही है कि इसमें 7 सीट दी जाएगी। इसके अलावा यह भी उम्मीद जताई जा रही है इसके प्लेटफार्म में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा, सारे परिवर्तन कार की डिजायन व इंजन में ही देखने को मिलेंगे। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वर्तमान 1.5लीटर डीजल इंजन को बरकार रखा जाएगा। इसके अलावा नया टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन भी फेसलिफ्ट वर्जन में जोड़ा जाएगा। एडवांस फीचर्स की बात करें तो डस्टर फेसलिफ्ट में आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिया जाएगा, जिसे इस साल फैंकफर्ट मोटर शो में दिखाया गया था। 

    यह भी पढ़ें : 

    सोर्स: ईटी

    अधिक पढ़ें : रेनो डस्टर 

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है