नई महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और सनरूफ के साथ आई नज़र
अपकमिंग स्कॉर्पियो को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पहली बार यह ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ नजर आई है। तस्वीरों में इस कार में ऑल-ब्लैक लेआउट, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ देखने को मिला है। इसमें महिंद्रा थार वाले 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। हालांकि, इन्हें इसमें नई पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को एक्सयूवी700 की लॉन्चिंग के बाद अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
- Write a कमेंट

-
अपकमिंग स्कॉर्पियो को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
-
पहली बार यह ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ नजर आई है।
-
तस्वीरों में इस कार में ऑल-ब्लैक लेआउट, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ देखने को मिला है।
-
इसमें महिंद्रा थार वाले 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। हालांकि, इन्हें इसमें नई पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा।
-
भारत में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को एक्सयूवी700 की लॉन्चिंग के बाद अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
महिंद्रा अपनी नई जनरेशन की स्कॉर्पियो को 2022 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। जनरेशन अपडेट के साथ-साथ इस एसयूवी कार में नए इंजन व गियरबॉक्स ऑप्शंस भी दिए जाएंगे। हालांकि, लॉन्च से पहले इस कार को ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और सनरूफ के साथ देखा गया है।

इसके सेंटर कंसोल पर ऑल-ब्लैक लेआउट (अपकमिंग एक्सयूवी700 की तरह ही फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ), एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें महिंद्रा थार वाले सेंटर कंसोल स्विच और स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स मिलेंगे। इसके टेस्टिंग मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी देखने को मिला है जिससे संकेत मिलते हैं कि यह इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है।
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, छह एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इस एसयूवी कार के एक्सटीरियर में नए अलॉय व्हील्स व बूट, आकर्षक बंपर और नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल दी जाएगी। नई जनरेशन की स्कॉर्पियो भी क्लासिक टॉल-बॉय लुक के साथ आ सकती है।

इस अपकमिंग कार में महिंद्रा थार वाले ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन्हें इसमें नई पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। महिंद्रा थार में दिया गया पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसके डीजल इंजन का पावर आउटपुट 130 पीएस और 300 एनएम है। न्यू स्कॉर्पियो गाड़ी में इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। पुराने मॉडल की तरह ही नई जनरेशन की स्कार्पियो कार के साथ भी फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन दिया जा सकता है।
महिंद्रा भारत में अपनी नई स्कॉर्पियो कार को एक्सयूवी700 की लॉन्चिंग के बाद उतारेगी। भारत में इस कार को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।
यह भी पढ़ें : महिंद्रा ने एक्सयूवी100, एक्सयूवी400 और एक्सयूवी900 नाम का कराया ट्रेडमार्क