• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी को जुलाई 2021 में मिले अब तक के सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े

    इस साल की शुरूआत में एमजी ने जेडएस ईवी को अपडेट दिया था जिसमें इसकी बैट्री में सुधार करते हुए ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 03, 2021 15:28 ist
    info icon
    published onAug 03, 2021 15:28 IST
    last updated onAug 03, 2021 15:28 IST
    812 Views
    • Write a कमेंट

    • 44.5 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है ​इसमें जो फुल चार्ज हो जाने के बाद 419 किलोमीटर की देता है रेंज 
    • डीसी फास्ट चार्जर से 50 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है ये कार
    • 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है इस इलेक्ट्रिक कार की प्राइस 

    जुलाई 2021 में एमजी मोटर्स की 4225 यूनिट्स गाड़ियां बिकी है। इसमें से कंपनी इस बार अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी की 404 यूनिट्स बेचने में कामयाब हुई। जनवरी 2020 में लॉन्चिंग के बाद से इस कार को मिले ये बिक्री के आंकड़े एक रिकॉर्ड है। 

    इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    बैट्री पैक

    44.5केडब्ल्यूएच

    रेंज

    419 किलोमीटर

    इलेक्ट्रिक मोटर आउटपुट

    143पीएस/353एनएम

    एमजी की जेडएस ईवी को डीसी फास्ट चार्जर से 80 फीसदी चार्ज होने में करीब 50 मिनट लगते हैं। वहीं वॉलबॉक्स एसी फास्ट चार्जर से ये इलेक्ट्रिक कार 6 से 8 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। वहीं 3 पिन वाले प्लग से ये कार 18 से 19 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है। 

    ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक व्हीकल बैट्री री-साइक्लिंग और री-यूज़ के लिए एमजी मोटर्स ने अटेरो से मिलाया हाथ

    एमजी जेडएस ईवी में एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, क्रूज़ कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर शामिल जैसे ​फीचर्स दिए गए हैं। 

    भारत में जेडएस ईवी की प्राइस 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार से है। ये टाटा नेक्सन ईवी का एक प्रीमियम विकल्प भी है। भारत में उपलब्ध कुछ दूसरी इलेक्ट्रिक कारों में मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी, जगुआर आई-पेस और ऑडी ई-ट्रॉन भी शामिल है। 

    ये भी पढ़ें: एमजी और जिओ में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को लेकर हुआ करार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है