• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर्स ने जियो से मिलाया हाथ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को इंटरनेट से कनेक्ट रखने में मिलेगी मदद

    एमजी मोटर्स ने कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 03, 2021 17:44 ist
    info icon
    published onAug 03, 2021 17:44 IST
    last updated onAug 03, 2021 17:44 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स ने कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी प्रीमियम मास मार्केट कारों में दिया जाने वाला एक महत्वपूर्ण फीचर है। इस फीचर के साथ दी जाने वाली सर्विसेज़ को ग्राहकों को उपलब्ध करवाने के लिए व्हीकल्स में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम एम्बेड की जाती है।

    इस पार्टनरशिप के जरिये एमजी कस्टमर्स को सभी राज्यों में हाई-स्पीड इंटरनेट और कनेक्टिविटी का फायदा भी मिल सकेगा। कनेक्टेड रहने से एमजी व्हीकल ओनर्स को अपने कार की रियल टाइम टेलीमेटिक्स के बारे में पता चल सकेगा, साथ ही वे इंफोटेनमेंट सर्विसेज को भी एक्सेस कर सकेंगे।

    कंपनी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को हेक्टर से लेकर ग्लोस्टर तक अपने सभी मॉडल्स के साथ देती है। एमजी ने इस टेक्नोलॉजी को आई-स्मार्ट नाम दिया है। इसमें केबिन प्री-कूल के साथ रिमोट इंजन स्टार्ट, लोकेशन ट्रेकिंग, जियोफेंसिंग, वॉइस कमांड, गाना म्यूज़िक स्ट्रीमिंग और ओवर द एयर अपडेट्स जैसी सर्विसेज शामिल हैं।

    MG Hector: Old vs New

    अपकमिंग पेट्रोल पावर्ड ज़ेडएस भारत में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल कार बन सकती है। भारत में इस गाड़ी को दिवाली 2021 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ईवी वर्जन से अलग  रखने के लिए कंपनी इसे एस्टर नाम से पेश कर सकती है। भारत में जियो कनेक्टिविटी के साथ आने वाली इस अपकमिंग एसयूवी कार की प्राइस 12 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और अपकमिंग फॉक्सवैगन टाइगन से होगा।

    यह भी पढ़ें : ये हैं बेस्ट थ्री रो एसयूवी कारें जो हर बजट में बैठेंगी फिट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है