• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2019 में नहीं अब 2020 की शुरूआत में लॉन्च होगी एमजी मोटर्स की ये इलेक्ट्रिक कार

    जेडएस देश में एमजी मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं, हेक्टर के बाद यह देश में कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट भी होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 23, 2020 13:50 ist
    info icon
    published onSep 02, 2019 16:04 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:50 IST
    565 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर्स भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में जुटी हुई है। इसके लिए कंपनी ने डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी की है। ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सेटअप करने का निर्णय आगामी ज़ेडएस ईवी को ध्यान में रखते हुए लिए गया है। इसी के साथ कंपनी ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी 'ज़ेडएस' की लॉन्च डेट को भी आगे बढ़ा दिया है। पहले इसे 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी इसे 2020 की शुरूआत में पेश करेगी। 

    • दोनों कंपनियां मिलकर ग्राहकों के घरों और कार्यालयों में एसी चार्जर इंस्टॉल करेंगी।
    • ग्राहकों की मनचाही लोकेशन पर कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए रेगुलर और एसी दोनों चार्जिंग सोल्यूशंस स्थापित करेगी।
    • रेगुलर चार्जर से ज़ेडएस इलेक्ट्रिक को पूरी तरह से चार्ज होने में एक दिन का समय लगेगा। वहीं, फास्ट चार्जर से कार की बैटरी 4 से 6 घंटे में 100 फीसदी चार्ज हो जाएगी। 
    • जेडएस देश में एमजी मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं, हेक्टर के बाद यह देश में कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट भी होगा।
    • 2019 की शुरुआत में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह चुनिंदा एमजी डालरशिप पर डीसी फ़ास्ट चार्जर स्थापित करेगी। इससे ज़ेडएस ईवी की बैटरी एक घंटे से भी कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज जाएगी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है