• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी के साथ मिलेगी 5 साल की अनलिमिटेड वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस

    शुरूआती दौर में इसे यह देश के 5 प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 23, 2020 13:29 ist
    info icon
    published onDec 31, 2019 09:47 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:29 IST
    948 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    • ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ रोडसाइड असिस्टेंस का भी मिलेगा फायदा
    • 51,000 का टोकन अमाउंट देकर कराया जा सकता है इसे बुक
    • जनवरी में लॉन्च की जा सकती है ये अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी

    भारत में एमजी मोटर्स (MG Motors) की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ज़ेडएस ईवी (MG ZS EV) की ऑफिशियल प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 51,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने ई-शील्ड नाम से वारंटी प्लान की भी घोषणा की है।

    एमजी मोटर्स द्वारा इस पैकेज में 5 साल तक के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस के साथ 44.5 केडब्ल्यूएच के बैट्री पैक पर 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वॉरन्टी पेश की जाएगी। इसके अलावा कंपनी ज़ेडएस ईवी के साथ 5 लेबर फ्री सर्विस और मल्टीपल चार्जिंग सर्विस देने की योजना भी बना रही है। कंपनी के दावों के अनुसार जेडएस ईवी की रेंज 340 किलोमीटर होगी। 

    एमजी जेडएस ईवी में 44.5 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी मिलेगी जिसे 143 पीएस की अधिकतम पावर और 353 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा। इसे 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल करने में 8.5 सेकंड लगेंगे और इसकी टॉप स्पीड 140 किमी/घंटा होगी। कार को चार्ज करने के लिए 7.4 किलोवॉट का अल्टरनेटिव करंट (एसी) चार्जर मिलेगा जो 6 से 8 घंटों में कार को 0 से 100% चार्ज कर देगा।  इसके अलावा, यह गाड़ी 50 किलोवॉट के डायरेक्ट करंट (डीसी) फ़ास्ट चार्जिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है जिसके जरिये इसे मात्र 50 मिनट में इसे 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। एमजी के शोरूम और सर्विस सेंटर्स पर फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने की प्रक्रिया भी अब शुरू हो गई है।  
    यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट्स: एक्साइट (Excite) और एक्सक्लूसिव (Exclusive) में उपलब्ध होगी। एमजी ज़ेडएस ईवी के दोनों वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस (Ex-Showroom Price) 23 और 25 लाख रुपये रहने का अनुमान है। शुरूआती दौर में यह इलेक्ट्रिक गाड़ी देश के 5 प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस कार के कॉम्पि​टिशन में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक मौजूद है जिसकी बैट्री पैक पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारन्टी दी जा रही है।  

    यह भी पढ़ें: एनकैप सेफ्टी क्रैश टेस्ट में किया सेल्टोस को मिली इतनी रेटिंग

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है