• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में पास हुई किया सेल्टोस, जानिए कितनी सुरक्षित है ये कार

    किया सेल्टोस (Kia Seltos) का ऑस्ट्रेलियन एवं न्यूजीलैंड वर्जन ज्यादा सेफ्टी और रडार बेस्ड असिस्ट फीचर्स से लैस है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 31, 2019 11:30 ist
    info icon
    published onDec 30, 2019 19:31 IST
    last updated onDec 31, 2019 11:30 IST
    460 Views
    • Write a कमेंट

    • किया सेल्टोस में स्टैंडर्ड दिए गए हैं 6 एयरबैग और सेफ्टी असिस्ट सिस्टम 
    • किया सेल्टोस के इंडियन वर्जन में एबीएस एवं ईबीडी, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं
    • भारत में उपलब्ध किया सेल्टोस का टॉप वेरिएंट 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, हेड अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरे से है लैस
    • व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए सेल्टोस का 85% स्कोर, वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए रही 83% स्कोरिंग 

    ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एनकैप) के क्रैश टेस्ट में किया सेल्टोस (Kia Seltos) को पैसेंजर सुरक्षा के लिए पांच में से 5-स्टार रेटिंग मिली है। यह क्रैश टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में बिकने वाली सेल्टोस एसयूवी (Seltos SUV) पर हुआ है, इसमें भारतीय मॉडल से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। क्रैश टेस्ट (Crash Test) के इन आंकड़ों से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारी सेल्टोस एसयूवी कितनी सुरक्षित है।

    किया सेल्टोस का ऑस्ट्रेलियन एवं न्यूजीलैंड वर्जन ज्यादा सेफ्टी और रडार बेस्ड असिस्ट फीचर्स से लैस है। इसमें 6 एयरबैग, ऑटोनॉमस इमरजैंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट सिस्टम, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और इमरजेंसी लेन कीपिंग जैसे फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं, भारत में उपलब्ध किया सेल्टोस के फीचर्स (Kia Seltos Features) की बात करें तो इसमें सीटबेल्ट अलर्ट फंक्शन, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर डिस्क ब्रेक (डीजल वेरिएंट में) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हर वेरिएंट में दिए गए हैं। भारतीय वर्जन के टॉप मॉडल में ड्राइवर रियरव्यू मॉनिटर के साथ रियर-कैमरा, साइड और कर्टन एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढे़ें : किया सेल्टोस का कौनसा वेरिएंट लेना होगा वैल्यू-फॉर-मनी, जानें यहां

    एनकैप सेफ्टी टेस्ट (ANCAP Safety Test) में सेल्टोस ने एडल्ट प्रोटेक्शन (Adult Protection) कैटेगरी में 85% स्कोर हासिल किया है। वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन (Child Protection) कैटेगरी में इस पांच सीटों वाली कार ने 83% स्कोर दर्ज किया है। इसमें दिए गए कुछ एक्सट्रा फीचर्स की वजह से इसका सेफ्टी असिस्ट टेस्ट के लिए 70% एवं पैदल चलने वाले यात्रियों की सेफ्टी के लिए 61% स्कोर रहा। इसके अलावा किया सेल्टोस को साइड इंपेक्ट टेस्ट में 8 में से 8 नंबर दिए गए हैं। इसने फ्रंटल इंपेक्ट टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

    यह भी पढे़ें : इन ऑफिशियल एसेसरीज के साथ बनाए अपनी किया सेल्टोस को और भी आकर्षक

    किया सेल्टोस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी (Best selling suv) बन गई है। यही वजह है कि किया मोटर्स (Kia Motors) बहुत ही कम समय में भारत की चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी बन गई है।भारत में किया सेल्टोस की प्राइस (Kia Seltos Price) 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। 2020 में किया सेल्टोस के दाम बढ़ जाएंगे। इस कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), निसान किक्स (Nissan Kicks), रेनो कैप्चर (Renault Captur), एमजी हेक्टर (MG Hector) और टाटा हैरियर (Tata Harrier) जैसी पॉपुलर एसयूवी (Popular SUV) से है। 

    साथ ही पढ़ें : यूरो एनकैप में एमजी जेडएस ईवी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    tesy
    Dec 30, 2019, 6:45:37 PM

    This is nice

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है