• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    15 लाख रुपये से महंगी एमजी कारों में मिलेगा बीएस6 डीज़ल इंजन

    भारत के कार बाजार में एमजी मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी की योजना आने वाले कुछ सालों में यहां और भी नई कारें उतारने की है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 02, 2019 18:07 ist
    info icon
    published onJul 02, 2019 18:07 IST
    last updated onJul 02, 2019 18:07 IST
    605 Views
    • Write a कमेंट

    MG Plans To Offer BS6 Diesel Engine In Models Priced Over Rs 15 Lakh

    ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर्स भारत में हेक्टर एसयूवी के साथ कदम रख चुकी है। इस कार में फिलहाल बीएस4 इंजन दिया गया है। इसकी कीमत 12.18 लाख रुपये से शुरू होती है जो 16.88 लाख रुपये तक पहुंचती है। कार के डीज़ल वेरिएंट की कीमत 13.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। अगले साल एमजी मोटर्स हेक्टर के इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपग्रेड करेगी। ऐसे में इस अपग्रेडेशन के बाद कार की कीमत बढ़ने के आसार हैं। 

    एमजी मोटर्स इंडिया के प्रेसिडेंट राजीव छाबा का कहना है कि “बीएस6 उत्सर्जन मानदंड लागू होने के बाद 15 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों के डीजल वर्जन की मांग में कमी आएगी। हम इस बात को ध्यान में रखकर अपनी कारों में बीएस6 डीजल इंजन देंगे।”

    MG Plans To Offer BS6 Diesel Engine In Models Priced Over Rs 15 Lakh

    हेक्टर में फिएट का 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। यहीं इंजन जीप कंपास और टाटा हैरियर में भी उपलब्ध है। जीप कंपास ट्रेलहॉक में यह इंजन बीएस6 मानकों पर अपग्रेड कर दिया गया है। एमजी मोटर्स 15 लाख रुपये से ऊपर वाले मॉडल में बीएस6 डीज़ल इंजन दिए जाने पर विचार कर रही है। बीएस6 इंजन आने के बाद एमजी मोटर्स के मॉडल लाइनअप में सभी डीज़ल वेरिएंट की कीमत 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने के आसार हैं। 

    एमजी हेक्टर 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन में भी उपलब्ध है। इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन में  6-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स का विकल्प भी आता है। अप्रैल 2020 तक देशभर में बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू हो जाएंगे। माना जा रहा है कि तब तक कंपनी अपने पेट्रोल इंजन को भी इन मानकों के अनुरूप अपग्रेड कर देगी। 

    MG Plans To Offer BS6 Diesel Engine In Models Priced Over Rs 15 Lakh
    एमजी मोटर्स आने वाले कुछ सालों के भीतर देश में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कंपनी हेक्टर से ऊपर वाली एसयूवी में डीज़ल इंजन का विकल्प भी देगी। फिलहाल कंपनी ईजेडएस नाम से ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी को यहां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 2019 के अंत तक पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर ड्यूल-टोन लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    M
    mohd munawar ali
    Apr 2, 2020, 11:31:19 PM

    Worse costumer service only show room in Hyderabad raam4wheelers .booked my sharp model on5/1/2020 till date no response. The showroom executive don't lift phone.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      N
      navin purohit.
      Jul 3, 2019, 12:13:27 AM

      Dear Sir, How many showrooms are available in India and how many service centres are available in India. Kindly mention so customer make easily decision. What was the average? Diesel variant & petrol varia

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        ajay shah
        Jul 2, 2019, 10:09:29 PM

        We wait for launching

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है