• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर्स ने ज़ारी की अपनी तीसरी एसयूवी 'ग्लॉस्टर' की टीज़र इमेज, ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस

    बॉडी ऑन फ्रेम पर बेस्ड यह थ्री-रो एसयूवी चाइनीज़ मार्केट में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 31, 2020 20:28 ist
    info icon
    published onJan 31, 2020 20:28 IST
    last updated onJan 31, 2020 20:28 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Fortuner, Endeavour-rival MG Gloster Teased Ahead Of Auto Expo 2020 Debut

    एमजी इंडिया (MG India) ने भारत में लॉन्च होने वाली अपनी तीसरी एसयूवी ग्लॉस्टर (Gloster) की टीज़र इमेज जारी कर दी है। चीन में इस कार को 'मैक्सस डी90' के नाम से जाना जाता है। बता दें कि मैक्सस एसएआईसी ग्रुप की ही सहयोगी कंपनी है जिसके पास एमजी मोटर्स का भी अधिग्रहण है।

    Fortuner, Endeavour-rival MG Gloster Teased Ahead Of Auto Expo 2020 Debut

    ग्लॉस्टर एसयूवी के चाइनीज़ मॉडल में 2.0- लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 224 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।  पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। मैक्सस डी 90 एसयूवी के साथ बाई-टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है। यह इंजन 215 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी इसके भारतीय वर्जन ग्लॉस्टर में इन दोनों इंजन का आॅप्शन दे सकती है। 

    डिज़ाइन की बात करें तो मैक्सस डी 90 के भारतीय वर्जन का लुक चाइनीज़ मॉडल से मिलता-जुलता रखा जा सकता है। हालांकि, इसमें थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीज़र इमेज पर गौर करें तो इसमें आगे की ओर एमजी बैजिंग वाली फ्रंट ग्रिल के साथ नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। इसकी लंबाई 5005 मिलीमीटर, चौड़ाई 1932 मिलीमीटर और ऊंचाई 1875 मिलीमीटर हो सकती है। इस लिहाज से ग्लॉस्टर सेगमेंट की सबसे बड़ी एसयूवी साबित होगी।   

     

    डी90 (चाइनीज़ मॉडल )

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 

    फोर्ड  एंडेवर

    लंबाई 

    5005 मिलीमीटर

    4975 मिलीमीटर

    4903 मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1932 मिलीमीटर

    1855 मिलीमीटर

    1869 मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1875 मिलीमीटर

    1835 मिलीमीटर

    1837 मिलीमीटर

    व्हीलबेस 

    2950 मिलीमीटर

    2745 मिलीमीटर

    2950 मिलीमीटर

    Fortuner, Endeavour-rival MG Gloster Teased Ahead Of Auto Expo 2020 Debut

    एमजी ग्लॉस्टर एक फीचर लोडेड कार होगी क्योंकि इसके चाइनीज़ मॉडल में थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल और वेन्टीलेटेड ड्राइवर सीटें, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,  360-डिग्री पार्किंग कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एयर प्यूरीफायर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    भारत में एमजी ग्लॉस्टर की बिक्री 2020 की दूसरी तिमाही तक शुरू की जा सकती है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, महिंद्रा अल्टुरस जी4 से होगा।  ग्लॉस्टर की प्राइस (Gloster Price) 27 लाख रुपए से 30 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: जीप कंपास फेसलिफ्ट में मिलेगा 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी डी90 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी डी90

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है