• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब 4.99 लाख रुपये तक सस्ती हुई एमजी कॉमेट और जेडएस ईवी, दोनों के साथ बैटरी रेंटल प्रोग्राम का मिलेगा फायदा

    बीएएएस एक बैटरी रेंटल प्रोग्राम है जिसमें आपके द्वारा बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से ही उसके पैसे लिए जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 20, 2024 18:34 ist
    info icon
    published onSep 20, 2024 18:34 IST
    last updated onSep 20, 2024 18:34 IST
    5.3K Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet and ZS EV with Baas programme launched

    एमजी विंडसर ईवी के साथ इंडस्ट्री में पहली बार 'बैटरी एज ए स​र्विस' (बीएएएस) प्रोग्राम को पेश करने के बाद अब एमजी ने ये ऑप्शन अपनी एमजी कॉमेट और एमजी जेडएस ईवी में भी पेश कर दिया है। इससे इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की शुरूआती कीमत कम हो गई है जो कि इस प्रकार से है:

    मॉडल

    पुरानी कीमत (बीएएएस के बिना)

    बीएएएस के साथ नई कीमत 

    कीमत में अंतर

    कॉमेट ईवी 

    6.99 लाख रुपये 

    4.99 लाख रुपये 

    2 लाख रुपये

    जेडएस ईवीं

    18.98 लाख रुपये 

    13.99 लाख रुपये 

    4.99 लाख रुपये 

    कॉमेट में 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर की कीमत के साथ बीएएएस प्रोग्राम पेश किया गया है। इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एमजी ने इसमें 17.3 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया है जिसकी रेंज 230 किलोमीटर है। कॉमेट ईवी में रियर व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 42 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क दिया गया है। 

    MG ZS EV

    एमजी जेडएस ईवी की बीएएएस प्रोग्राम के तहत 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। एमजी ने इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सेटअप में बदलाव नहीं किया गया है। एमजी जेडएस ईवी में 50.3 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ 177 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉक्र देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 461 किलोमीटर है। 

    तो ये थे कॉमेट और जेडएस ईवी के बीएएएस प्रोग्राम के तहत पेश किए गए मिनिमम बिलिंग अमाउंट। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी ऐलान किया है कि वो बीएएएस प्रोग्राम के साथ दोनों मॉडल्स की खरीद पर तीन की 60 प्रतिशत बायबैक गारंटी भी देगी। 

    क्या है बीएएएस प्रोग्राम

    इसका मतलब ये हुआ कि जब आप कार खरीदेंगे तो आपसे सिर्फ कार के ही पैसे लिए जाएंगे ना कि बैटरी पैक के। बैटरी की कॉस्ट रेंटल फीस के तौर पर वसूली जाएगी जहां हर महीने आपको ईएमआई के तौर पर देनी होगी मगर आपको बैटरी चार्ज करने के अलग से पैसे देने होंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    saravanan
    Dec 27, 2024, 12:46:52 PM

    மாற்றுத்திறனாளிகள் பயன்பாட்டுக்கு ஏற்றார் போல மாற்றிமைக்கு வசதி செய்யவேண்டும் மாற்றுத்திறனாளிகள் சலுகைகள் 1. 2. 3. 4.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है