एमजी एस्टर को इन एसेसरीज से बनाएं और भी खास, देखिए सभी की प्राइस लिस्ट
एमजी एस्टर एसयूवी (mg astor suv) भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी प्राइस 9.78 लाख से 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। यह गाड़ी पांच वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सैव्वी में उपलब्ध है। यह कॉम्पेक्ट एसयूवी कार बेहद आकर्षक और फीचर लोडेड है। यहां हमने एमजी एस्टर के साथ दी जा रही 70 एसेसरीज की लिस्ट और उनकी प्राइस की जानकारी साझा की है।