• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर्स 2025 तक भारत के रेजिडेंशियल एरिया में इंस्टॉल करेगी 1000 चार्जर

    ये चार्जर सिम इनेबल्ड होंगे और फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। इन्हें सोसाइटी और काम्प्लेक्स में 24x7 इस्तेमाल करने के लिए सेटअप किया जाएगा। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 03, 2022 18:21 ist
    info icon
    published onMar 03, 2022 18:21 IST
    last updated onMar 03, 2022 18:21 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    mg ev

    • ये चार्जर सिम इनेबल्ड होंगे और फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

    • इन्हें सोसाइटी और काम्प्लेक्स में 24x7 इस्तेमाल करने के लिए सेटअप किया जाएगा। 

    भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के इकोसिस्टम को डेवलप करने के लिए एमजी मोटर्स ने 2025 तक देश के रेज़िडेंशियल इलाकों में 1000 चार्जर लगाने के लिए 'एमजी चार्ज' की शुरुआत करने की घोषणा की है।

    कंपनी सिम इनेबल्ड टाइप 2 एसी फ़ास्ट चार्जर को इंस्टॉल करेगी जो सभी मौजूदा और अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सपोर्ट करेंगे। ये चार्जर सोसाइटी और कॉम्प्लेक्स में लगाए जाएंगे जहां लोग 24 घंटे इनका उपयोग ले सकेंगे। ये चार्जर एमजी के अलावा दूसरी इलेक्ट्रिक कारों में भी फंक्शनल होंगे। 

    भारतीय ग्राहक इस समय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कम रेंज के चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियां लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में इन चार्जर के इंस्टॉल होने से ईवी कारों को बढ़ावा मिल सकता है। एमजी चार्ज के जरिए रेजिडेंट्स अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज पर लगाकर घर पर आराम कर सकते हैं।

    कंपनी के दूसरे चार्जिंग सॉल्यूशंस में फ्री वॉलबॉक्स चार्जर (ऑफिस और घर के लिए), डीलरशिप्स पर पब्लिक फ़ास्ट चार्जर, थ्री-पॉइंट प्लग चार्जर और रोडसाइड चार्ज ऑन-द-गो असिस्टेंस शामिल हैं। 

    एमजी ने 2020 में अपनी ज़ेडएस ईवी कार की लॉन्चिंग के साथ ईवी सेगमेंट में कदम रखा था। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का फेसलिफ्ट वर्जन 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी डिज़ाइन एकदम नई होगी और इसमें कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह बड़े बैटरी पैक के साथ आएगी जिसके चलते इसकी रेंज बढ़ जाएगी।

    यह भी देखें: एमजी जेडएस ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है