• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये सुज़ुकी एक्सबी माइक्रो एसयूवी से...

    सुज़ुकी एक्सबी का डिजायन मिनी कंट्रीमैन जैसा है

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 27, 2017 13:15 ist
    info icon
    published onOct 27, 2017 13:15 IST
    last updated onOct 27, 2017 13:15 IST
    64 Views
    • Write a कमेंट

    सुज़ुकी ने टोक्यो मोटर शो-2017 के दौरान अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सबी से पर्दा उठाया है। सुज़ुकी एक्सबी को जापान में उपलब्ध हस्टलर पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन मिनी कंट्रीमैन एसयूवी से मिलता-जुलता है।

      सुज़ुकी एक्सबी सुज़ुकी इग्निस महिन्द्रा केयूवी100
    लंबाई 3760 एमएम 3700 एमएम 3700 एमएम
    चौड़ाई 1670 एमएम 1690 एमएम 1735 एमएम
    ऊंचाई 1705 एमएम 1595 एमएम 1655 एमएम

    कद-काठी के मामले में सुज़ुकी एक्सबी हाल ही में लॉन्च हुई महिन्द्रा केयूवी-100 एनएक्सटी और सुज़ुकी इग्निस से मिलती-जुलती है। मारूति वैगन-आर की तरह इसे भी टेलबॉय डिजायन दिया गया है, इग्निस और केयूवी-100 एनएक्सटी की तुलना में यह क्रमशः 110 एमएम और 50 एमएम ज्यादा ऊंची है।

    Suzuki XBee

    सुज़ुकी ने एक्सबी के तीन कॉन्सेप्ट एक्सबी, एक्सबी स्ट्रीट एडवेंचर और एक्सबी आउटडोर एडवेंचर से पर्दा उठाया है। इन में 1.0 लीटर का टर्बो इंटरकूल्ड पेट्रोल इंजन लगा है। इस में स्पोर्ट और स्नो मोड के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ग्रिप कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल भी इस में दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस में सुज़ुकी की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (एसएचवीएस) भी दी गई है।

    Suzuki XBee

    सुज़ुकी एक्सबी का केबिन काफी हद तक मारूति इग्निस से मिलता है, इस में नया थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एयरक्राफ्ट स्टाइल वाला क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई फीचर दिए गए हैं।

    सुज़ुकी एक्सबी को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माइक्रो एसयूवी के बढ़ते ट्रेंड का देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस एसयूवी को भी यहां पर उतार सकती है।

    Suzuki XBee

    यह भी पढें : क्या फर्क है नई और पुरानी महिन्द्रा केयूवी-100 में, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है