• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी की सियाज़ और अर्टिगा हुईं और भी सुरक्षित

    इनके बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती को और बढ़ाया गया है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On फरवरी 22, 2017 14:45 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2017 14:43 IST
    last updated onFeb 22, 2017 14:45 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में तैयार कारों की सुरक्षा को लेकर कंपनियां ज्यादा सजग होती जा रही हैं। देश की नंबर वन कार कंपनी मारूति ने भी इसी क्रम में सियाज़ सेडान और अर्टिगा एमपीवी को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में कुछ कदम उठाए हैं। कंपनी का दावा है कि पहले से ज्यादा सुरक्षित ये कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    पिछले साल सियाज़ और अर्टिगा ने आसियान एनकैप क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी। ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और दूसरे सेफ्टी फीचर मसलन सीट बेल्ट रिमाइंडर वार्निंग के साथ ही एडजस्टेबल हैडरेस्ट की वजह से सेफ्टी टेस्ट में इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। गौर करने वाली बात ये है कि भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सियाज़ और अर्टिगा में भी यही फीचर दिए गए हैं।

    दोनों कारें पहले से और ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई हैं इसे लेकर कंपनी ने ज्यादा जानकारियां तो नहीं दी हैं लेकिन इतना जरूर कहा है कि इनके बॉडी स्ट्रक्चर को और मजबूत किया गया है। भारतीय कारें कितनी सुरक्षित हैं इसके लिए देश में भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी एसेसमेंट प्रोग्राम (बीएनएसएपी) लागू होगा। इस प्रोग्राम के तहत अक्टूबर 2017 से हर नई कार का क्रैश टेस्ट कर रेटिंग दी जाएगी। नए कार सेफ्टी नियमों को देखते हुए मारूति सुज़ुकी अपनी कारों को नई सेफ्टी टेक्नोलॉज़ी से लैस कर रही है। कंपनी के नए प्रोडक्ट मसलन ब्रेज़ा, बलेनो और इग्निस को नए सेफ्टी मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    Write your कमेंट

    6 कमेंट्स
    1
    a
    anand
    Feb 26, 2017, 1:47:05 PM

    I waiting for delivery ertiga ZDi plus New Colour paid total amount 23/02/2017 Booking date 13/02/2017

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      shyam murali
      Feb 23, 2017, 9:08:02 AM

      can i know the price of ciaz & baleno rs

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        rajeev
        Feb 23, 2017, 2:48:09 AM

        Is Maruti BOLENO ( All variants ) Safety complaint ? Has it gone through the CRASH TEST norms effective October 2019 ? If yes, can we have the REPORT of the Test.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है