• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में सुज़ुकी इग्निस के स्टैंडर्ड वेरिएंट को मिले 3-स्टार

    क्रैश टेस्ट में सुज़ुकी इग्निस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सेफ्टी टेस्ट में इग्निस के स्टैंडर्ड वेरिएंट को 3-स्टार और अतिरिक्त सेफ्टी फीचर से लैस वेरिएंट को 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई।  

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On दिसंबर 01, 2016 19:24 ist
    info icon
    published onDec 01, 2016 18:58 IST
    last updated onDec 01, 2016 19:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    क्रैश टेस्ट में सुज़ुकी इग्निस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यूरोपीय मार्केट के लिए बनाई गई इग्निस के दो वेरिएंट यूरोपियन न्यू कार एसेस्मेंट प्रोग्राम (यूरो- एनसीएपी) में उतारे गए थे। इस सेफ्टी टेस्ट में इग्निस के स्टैंडर्ड वेरिएंट को 3-स्टार और अतिरिक्त सेफ्टी फीचर से लैस वेरिएंट को 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई।  

    यूरोपीय इग्निस के स्टैंडर्ड वेरिएंट में चार एयरबैग (ड्यूल फ्रंट, चेस्ट और पेल्विस एयरबैग), आईएसओफिक्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और एयरबैग कट-ऑफ स्विच जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं अतिरिक्त सेफ्टी फीचर वाले मॉडल में छह एयरबैग्स, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (एईबी), रडार-असिस्टेड ब्रेकिंग, लेन असिस्ट सिस्टम और पेडेस्ट्रियन (राहगीर) सेफ्टी सिस्टम दिया गया है।  

    इग्निस को भारत में जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाना है। हालांकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि यहां इग्निस में चार एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जाएं। बलेनो और एस-क्रॉस की तरह इसे भी मारूति की प्रीमियम डीलरशिप ‘नेक्सा’ के जरिये बेचा जाएगा। इसकी संभावित कीमत 5 लाख रूपए के आसपास रह सकती है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है