• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी सेलेरियो एक्स लॉन्च, कीमत 4.57 लाख रूपए

    रेग्यूलर मॉडल से यह 8,000 रूपए महंगी है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 02, 2017 13:10 ist
    info icon
    published onDec 02, 2017 13:10 IST
    last updated onDec 02, 2017 13:10 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति ने सेलेरियो हैचबैक का क्रॉसओवर वर्जन सेलेरियो एक्स लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4.57 लाख रूपए से शुरू होती है जो 5.42 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। सेलेरियो एक्स रेग्यूलर मॉडल वाले सभी वेरिएंट में उपलब्ध है, यह मौजूदा मॉडल से करीब 8,000 रूपए महंगी है।

    वेरिएंट और कीमत

    • वीएक्सआई मैनुअल: 4,57,226 रूपए
    • वीएक्सआई एएमटी: 5,00,226 रूपए
    • वीएक्सआई (ओ) मैनुअल: 4,72,279 रूपए
    • वीएक्सआई (ओ) एएमटी: 5,15,279 रूपए
    • जेडएक्सआई मैनुअल: 4,82,234 रूपए
    • जेडएक्सआई एएमटी: 5,25,234 रूपए
    • जेडएक्सआई (ओ) मैनुअल: 5,30,645 रूपए
    • जेडएक्सआई (ओ) एएमटी: 5,42,645 रूपए

    सेलेरियो एक्स के चारों ओर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। आगे वाली ग्रिल को एक्स डिजायन दिया है। फॉग लैंप्स और रूफ पर ग्लोसी फिनिशिंग दी गई है। साइड में क्लेडिंग लगी है और बी पिलर को ब्लैक कलर में रखा गया है। यह आर्कटिक व्हाइट, ग्लेस्टिंग ग्रे, कैफिन ब्राउन, टॉर्क ब्लू और पेपरिका ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। केबिन में कोई अहम बदलाव नहीं हुआ है। केबिन को पहले की तरह ब्लैक कलर में रखा गया है, हाइलाइटर के तौर पर इस में व्हाइट कलर की फिनिशिंग दी गई है। सुरक्षा के लिए इस में ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पैसेंजर साइड एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) को ऑप्शनल रखा गया है।

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है