• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी लाएगी दिल्ली में ट्रैफिक सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम

    टीएसएमएस के लिए मारूति सुज़ुकी और दिल्ली पुलिस के बीच करार हुआ है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 10, 2018 18:01 ist
    info icon
    published onJan 10, 2018 17:59 IST
    last updated onJan 10, 2018 18:01 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki

    दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए मारूति सुज़ुकी और दिल्ली पुलिस के बीच एक करार हुआ है। इस करार के तहत मारूति सुज़ुकी दिल्ली में ट्रैफिक सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (टीएसएमएस) लाएगी, जो रेड लाइट जंप और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगा। मारूति सुज़ुकी के अनुसार पहले चरण में यह सिस्टम धोला कुआं से सराई काले खान तक लगेगा, इस में 14 किमी रिंग रोड समेत 10 रोड जंक्शन कवर होंगे।

    ट्रैफिक सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (टीएसएमएस) में एडवांस कैमरा लगा होगा, जो रेड लाइट वॉइलेंस डिटेक्शन सिस्टम (आरएलवीडीएस), स्पीड वॉइलेंस डिटेक्शन सिस्टम (एसवीडीएस) और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगनिशन (एएनपीआर) से लैस होगा। जैसे ही कोई व्यक्ति रेड लाइट को जंप करेगा या फिर निश्चित स्पीड से गाड़ी को तेज चलाएगा, ये सिस्टम उसकी गाड़ी के नंबर को डिटेक्ट कर उसकी जानकारी पुलिस को सौंप देगा। इसके बाद आगे की कारवाई दिल्ली पुलिस करेगी।

    मारूति सुज़ुकी के अनुसार यह सिस्टम एक साल में शुरू हो जाएगा। इस सिस्टम को तैयार करने के लिए कंपनी करीब 15 करोड़ रूपए खर्च करेगी और अगले दो साल तक इस सिस्टम की देखभाल करेगी।

    यह भी पढें : मुंबई में टाटा पावर ने स्थापित किए दो और नए चार्जिंग स्टेशन

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है