• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2023 में मारुति, हुंडई और टाटा मोटर्स ने बेची सबसे ज्यादा कारें, टॉप 10 में ये कंपनियां हुई शामिल

    कार कंपनियों के नवंबर 2023 के सेल्स आंकड़े जारी हो गए हैं और हर बार की तरह मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा कार बेचने के मामले में टॉप पर है। इसके बाद हुंडई और टाटा मोटर्स ने लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। यहां हमनें नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जिस पर आप भी डालिए एक नजरः

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 05, 2023 15:52 ist
    info icon
    published onDec 05, 2023 15:52 IST
    last updated onDec 05, 2023 15:52 IST
    453 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti, Hyundai and Tata logo

    ब्रांड

    नवंबर 2023

    अक्टूबर 2023

    मासिक ग्रोथ (%)

      2022

    सालाना ग्रोथ (%)

    मारुति सुजुकी

    1,34,158

    1,68,047

    -20.2%

    1,32,395

    1.3%

    हुंडई

    49,451

    55,128

    -10.3%

    48,002

    3%

    टाटा

    46,070

    48,343

    -4.7%

    46,040

    0.1%

    महिंद्रा

    39,981

    43,708

    -8.5%

    30,233

    32.2%

    किआ

    22,762

    24,351

    -6.5%

    24,025

    -5.3%

    टोयोटा

    16,924

    20,542

    -17.6%

    11,765

    43.9%

    होंडा

    8,730

    9,400

    -7.1%

    7,051

    23.8%

    एमजी

    4,154

    5,108

    -18.7%

    4,079

    1.8%

    स्कोडा

    3,783

    4,566

    -17.1%

    4,433

    -14.7%

    फोक्सवैगन

    3,095

    4,089

    -24.3%

    3,570

    -13.3%

    Maruti Fronx

    • मारुति सुजुकी की मासिक सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन नवंबर 2023 में 1,34,000 यूनिट से ज्यादा सेल्स के साथ यह बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड रहा।

    • नवंबर 2023 में हुंडई दूसरा सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड रहा। हालांकि कंपनी की मासिक सेल्स में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    Tata Safari

    • 46,000 यूनिट से ज्यादा सेल्स के साथ नवंबर में टाटा मोटर्स तीसरे पोजिशन पर बरकरार रही। टाटा मोटर्स की मासिक सेल्स में सबसे कम गिरावट आई और सालाना ग्रोथ महज 0.1 प्रतिशत रही। 

    • महिंद्रा करीब 40,000 यूनिट सेल्स के साथ नवंबर 2023 में चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी रही। हालांकि महिंद्रा की मासिक सेल्स में 8.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई जबकि सालाना सेल्स ग्रोथ 32 प्रतिशत से ज्यादा रही।

    Kia Seltos

    • नवंबर 2023 में किआ मोटर भारत की पांचवी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। पिछले महीने कंपनी ने 22,700 से ज्यादा कारें बेची। हालांकि किआ की मासिक और सालाना सेल्स दोनों में गिरावट दर्ज की गई। उम्मीद है कि 2024 की शुरुआत में किआ सोनेट फेसलिफ्ट के लॉन्च के बाद कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है।

    • टोयोटा ने नवंबर में करीब 17,000 कारें बेची और इसकी सालाना ग्रोथ सबसे ज्यादा करीब 44 प्रतिशत रही। हालांकि कंपनी ने अक्टूबर की तुलना में 3600 से ज्यादा यूनिट कम बेची और इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में 17 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

    Honda Elevate

    • होंडा की मासिक सेल्स में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले महीने होंडा ने 8700 से ज्यादा कारें बेची और इसकी सालाना ग्रोथ में करीब 24 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया।

    • एमजी मोटर 4,000 यूनिट से ज्यादा सेल्स के साथ नवंबर में 8वी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। एमजी मोटर की मासिक सेल्स में गिरावट आई है जबकि सालाना ग्रोथ बढ़ी है।

    • स्कोडा और फोक्सवैगन इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है और इनकी पिछले महीने की सेल्स 4,000 यूनिट से कम रही। इन दोनों कंपनियों की मासिक और सालाना दोनों सेल्स में गिरावट आई है। फोक्सवैगन की मासिक सेल्स में सबसे ज्यादा 24.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है