• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा के पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    मारुति ई विटारा में दो बैटरी पैक ऑप्शन - 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं जिसके जरिए यह गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 03, 2025 15:36 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2025 15:36 IST
    last updated onFeb 03, 2025 15:36 IST
    719 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ई विटारा में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं जिसके जरिए यह गाड़ी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी

    Maruti e Vitara

    मारुति ई विटारा से ऑटो एक्सपो 2025 में पर्दा उठा था और अब यह गाड़ी जल्द लॉन्च होने वाली है। इस इलेक्ट्रिक कार की ऑफलाइन बुकिंग चुनिंदा शहरों में फिलहाल जारी है। ई विटारा कार के वेरिएंट-वाइज बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर ऑप्शन की जानकारी सामने आ गई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : डेल्टा, जेटा और अल्फा में आएगी।  

    मारुति ई विटारा की वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन डिटेल जानने से पहले नजर डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशन पर :-   

    बैटरी पैक 

    49 केडब्लूएच 

    61 केडब्लूएच 

    सर्टिफाइड रेंज 

    500 किलोमीटर से ज्यादा 

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    टॉर्क 

    192.5 एनएम 

    192.5 एनएम 

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    ई विटारा कार 7 किलोवाट एसी चार्जिंग और 70 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

    वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन  

    मारुति ई विटारा के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे बैटरी पैक ऑप्शन जानिए इसके बारे में यहां :-  

    वेरिएंट 

    डेल्टा 

    जेटा 

    अल्फा 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    दमदार लुक्स 

    Maruti e Vitara headlights

    मारुति ई विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी रग्ड एसयूवी स्टेंस के साथ आएगी। आगे की तरफ इसमें वाय-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स, स्लीक ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट के साथ ब्लैंक ऑफ ग्रिल दी गई है जो एलईडी हेडलाइट पर जाकर मिलती है। इस गाड़ी के फ्रंट बंपर की डिजाइन काफी अग्रेसिव है और इस पर फॉग लाइट को इंटीग्रेट किया हुआ है। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्क और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें डोर हैंडल्स को सी-पिलर पर माउंट किया गया है। रियर साइड पर इसमें 3-पीस एलईडी टेललाइट दी गई है जिसे ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक ट्रिम से कनेक्ट किया हुआ है।  

    केबिन व फीचर  

    Maruti e Vitara interior

    केबिन के अंदर इसमें मिनिमिल डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जिस पर टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए ड्यूल इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलते हैं। 

    अनुमान है कि ई विटारा कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन, 10.1-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और फिक्स्ड ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। ई विटारा मारुति की पहली कार है जिसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है।   

    प्राइस व कंपेरिजन 

    मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। ई विटारा का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और महिंद्रा बीई 6 से रहेगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है