• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में दस्तक नहीं देगी मारूति की ये लोकप्रिय कार

    महंगी होने की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 21, 2018 18:58 ist
    info icon
    published onAug 21, 2018 18:58 IST
    last updated onAug 21, 2018 18:58 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Swift Sport

    मारूति सुज़ुकी ने स्विफ्ट स्पोर्ट के भारत आने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। कंपनी के अनुसार तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट स्पोर्ट को भी भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। स्विफ्ट स्पोर्ट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की लोकप्रिय कार है, लेकिन भारत में इसे अभी तक पेश नहीं किया गया।

    Suzuki Swift Sport

    ब्रिटेन में स्विफ्ट स्पोर्ट को पावरफुल 1.4 लीटर बूस्टरज़ेट टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसकी पावर 140 पीएस और टॉर्क 230 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.1 सेकंड का समय लगता है।

    Suzuki Swift Sport

    ब्रिटेन में इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 16 लाख रूपए है, जो वहां उपलब्ध रेग्यूलर स्विफ्ट से करीब दो लाख रूपए महंगी है। भारत में कंपनी ने बलेनो आरएस को बूस्टरज़ेट इंजन के साथ पेश किया है, जो 105 पीएस की पावर देता है। इसकी कीमत 8.47 लाख रूपए है। अगर कंपनी स्विफ्ट स्पोर्ट को भारत में लॉन्च करती तो इसकी कीमत दस लाख रूपए के पार जा सकती थी। ऐसे में कुछ ही लोग इसे खरीदने की योजना बनाते, क्योंकि इस कीमत में लोग एसयूवी और सेडान लेना ज्यादा पसंद करेंगे।

    Maruti Suzuki Baleno RS

    स्विफ्ट स्पोर्ट में बूस्टरज़ेट इंजन के अलावा आगे की तरफ रेसिंग सीटें, बड़े ब्रेक, 17 इंच के व्हील और कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। हमारा मानना है कि ज्यादा कीमत की वजह से ही कंपनी ने इसे भारत में नहीं उतारने का निर्णय लिया है। स्विफ्ट स्पोर्ट के अलावा चौथी जनरेशन की जिम्नी के भी भारत आने की संभावनाएं कम हैं।

    Suzuki Swift Sport

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है