• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च हुई मारुति सेलेरियो और सेलेरियो एक्स

    फीचर अपडेट करने की वजह से इनकी कीमत 6,000 रूपए से 15,000 रूपए तक बढ़ गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 02, 2019 17:03 ist
    info icon
    published onApr 02, 2019 17:03 IST
    last updated onApr 02, 2019 17:03 IST
    144 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुज़ुकी फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने सेलेरियो और सेलेरियो एक्स को नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च किया है। अब यह कार पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। फीचर अपडेट करने की वजह से इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। मारुति सेलेरियो की नई कीमत 4.31 लाख रूपए से 5.48 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। वहीं क्रॉस-हैचबैक सेलेरियो एक्स की कीमत 4.80 लाख रूपए से 5.57 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    मारुति सेलेरियो वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

     

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एलएक्सआई/एलएक्सआई (ओ)

    4.25 लाख/4.39 लाख रूपए

    4.31 लाख/4.39 लाख रूपए

    6,000 रूपए/---

    वीएक्सआई/वीएक्सआई (ओ)

    4.58 लाख/4.74 लाख रूपए

    4.31 लाख/4.39 लाख रूपए

    12,000/3,000 रूपए

    जेडएक्सआई/जेडएक्सआई (ओ)

    4.84 लाख/5.32 लाख रूपए

    4.95 लाख/5.36 लाख रूपए

    11,000/4,000 रूपए

    वीएक्सआई एएमटी/वीएक्सआई एएमटी (ओ)

    5.01 लाख/5.17 लाख रूपए

    5.13 लाख/5.20 लाख रूपए

    12,000/3,000 रूपए

    जेडएक्सआई एएमटी/जेडएक्सआई एएमटी (ओ)

    5.27 लाख/5.48 लाख रूपए

    5.38 लाख/5.48 लाख रूपए

    11,000/4,000 रूपए

    वीएक्सआई सीएनजी/वीएक्सआई सीएनजी (ओ)

    5.2 लाख/5.36 लाख रूपए

    5.35 लाख/5.43 लाख रूपए

    15,000/7,000 रूपए

    मारुति सेलेरियो एक्स वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

     

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    वीएक्सआई/वीएक्सआई (ओ)

    4.67 लाख/4.82 लाख रूपए

    4.80 लाख/4.86 लाख रूपए

    13,000/4,000 रूपए

    जेडएक्सआई/जेडएक्सआई (ओ)

    4.92 लाख/5.41 लाख रूपए

    5.04 लाख/5.45 लाख रूपए

    12,000/4,000 रूपए

    वीएक्सआई एएमटी/वीएक्सआई एएमटी (ओ)

    5.10 लाख/5.25 लाख रूपए

    5.23 लाख/5.29 लाख रूपए

    13,000/4,000 रूपए

    जेडएक्सआई एएमटी/जेडएक्सआई एएमटी (ओ)

    5.35 लाख/5.53 लाख रूपए

    5.47 लाख/5.57 लाख रूपए

    12,000/4,000 रूपए

    कंपनी के अनुसार सेलेरियो और सेलेरियो एक्स के सभी वेरिएंट में अब एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), स्पीड अर्ल्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और को-पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। ड्राइवर साइड एयरबैग और ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर इस में पहले से स्टैंडर्ड दिए गए थे।

    सेलेरियो और सेलेरियो एक्स के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन में पहले की तरह 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    मारुति सेलेरियो में 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प भी रखा गया है। इसकी पावर 59 पीएस और टॉर्क 78 एनएम है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है।

    अब देखने वाली बात ये है कि नए सेफ्टी फीचर जुड़ने के बाद यह नए सुरक्षा नियमों पर खरा उतरेगी या नहीं। भारत में अक्टूबर 2019 से नए सुरक्षा नियम लागू होने जा रहे हैं।

    यह भी पढें : पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई मारुति सुजुकी ईको, अब मिलेंगे ये काम के सेफ्टी फीचर

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Celerio X पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी सिलेरियो एक्स

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है