• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की कारों का बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड, दिसंबर में स्लो रहेगा प्रोडक्शन

    पिछले साल कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से ऑटो सेक्टर काफी प्रभावित हुआ था। अब सेमीकंडक्टर की कमी से कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। मारुति ने भी घोषणा की है कि उसका दिसंबर प्रोडक्शन इससे काफी प्रभावित होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 01, 2021 18:45 ist
    info icon
    published onDec 01, 2021 18:45 IST
    last updated onDec 01, 2021 18:45 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति के हरियाणा और गुजरात प्लांट में कारों की मैन्युफैक्चरिंग कम होगी।
    • लेकिन, मारुति अपने प्रोडक्शन को नहीं रोकेगी।
    • प्रोडक्शन में कमी इस साल अगस्त और सितंबर के महीनों में देखी गई थी।
    • नवंबर 2021 में कंपनी की 1,39,184 यूनिट्स बिकी थी जबकि प्रोडक्शन 1,09,726 यूनिट्स का हुआ था।

    पिछले साल कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से ऑटो सेक्टर काफी प्रभावित हुआ था। अब सेमीकंडक्टर की कमी से कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। मारुति ने भी घोषणा की है कि उसका दिसंबर प्रोडक्शन इससे काफी प्रभावित होगा।

    कंपनी का कहना है कि सेमीकंडक्टर की कम सप्लाई की वजह से उसके हरियाणा और गुजरात प्लांट में कारों का प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मारुति का कहना है कि प्रोडक्शन सामान्य से 80 से 85 परसेंट रहेगा।

    इससे पहले महिंद्रा ने भी सितंबर महीने में अपनी कारों के प्रोडक्शन को इसी कारण कुछ समय के लिए रोक दिया था।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब कारों का प्रोडक्शन रुका है। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में भी प्रोडक्शन पर रोक लगी थी। नवंबर में मारुति ने 1,09,726 यूनिट्स का उत्पादन किया है, जबकि कुल 1,39,184 यूनिट्स को बेचा था।

    मारुति की नए मॉडल्स की जहां तक बात है कंपनी ने सेकंड जनरेशन सेलेरियो को पिछले महीने लॉन्च किया था। अब कंपनी 2022 में भी कई नए मॉडल्स लेकर आने वाली है जिनमें अपडेट बलेनो, एक्सएल6, सियाज़, अर्टिगा, नई जनरेशन की ऑल्टो और ब्रेज़ा शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति के डीजल इंजन वाले मॉडल्स का मार्केट में फिर से लौटना अब नामुमकिन, कंपनी के अधिकारियों ने किया कंफर्म

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है