• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति के डीजल इंजन वाले मॉडल्स का मार्केट में फिर से लौटना अब नामुमकिन, कंपनी के अधिकारियों ने किया कंफर्म

    हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया के चीफ टेक्निकल ऑफिसर सीवी रमन पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया कि अब बाजार में मारुति की कोई डीजल कार आने के चांस बिल्कुल खत्म हो चुके हैं।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 30, 2021 10:57 ist
    info icon
    published onNov 30, 2021 10:57 IST
    last updated onNov 30, 2021 10:57 IST
    607 Views
    • Write a कमेंट

    रमन ने कहा कि “हम डीजल सेगमेंट में अब वापसी नहीं करेंगे। हालांकि हमनें कुछ दिनों पहले इसपर गहराई से मंथन करने के संकेत दिए थे और कहा था कि यदि डिमांड मिलती है तो फिर हम डीजल इंजन के साथ  वापसी कर सकते हैं मगर अब हमारा ऐसा कोई विचार नही है।”

    BS6 Emission Norms Are Now In Effect

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चीफ टेक्निकल ऑफिसर ने इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह 2023 से लागू होने जा रहे सख्त एमिशन नॉर्म्स हैं जिसे लेकर कंपनी का मानना है कि इसके बाद एक डीजल इंजन तैयार करना और ज्यादा महंगा साबित होगा। इसके अलावा कंपनी का मानना है कि डीजल पावर वाली कारों का मार्केट शेयर और कम हो जाएगा। मारुति ने 2019 में डीजल इंजन वाली कारों कों बंद करने का ऐलान करते वक्त भी यहीं कारण गिनाए थे।

    डीजल इंजन के बजाए अब कंपनी अपना पूरा ध्यान ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल कारों पर रखेगी। मारुति ने हाल ही में न्यू जनरेशन सिलेरियो को लॉन्च किया है। इसमें दिया गया के10सी 1 लीटर इंजन दिया गया है और इसकी फ्यूल इकोनॉमी 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है।

    अप्रैल 2020 से पहले तक मारुति की कोई भी डीजल कार इतना शानदार माइलेज देने में सक्षम नहीं थी।

    मारुति के लाइनअप में 1.2 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी शामिल है। 1.2 लीटर इंजन के साथ कुछ मॉडल्स और वेरिएंट्स में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर भी दिया जा रहा है। वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल वाले सभी मॉडल्स में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा मारुति 2025 से पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च नहीं करने की बात कह चुकी है। मगर कंपनी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से ही कम कार्बन उत्सर्जन की दिशा में काम करेगी।

    Maruti Vitara Brezza Mild Hybrid

    इसके अलावा मारुति अपनी कई कारों में सीएनजी का ऑप्शन भी देना शुरू करेगी। अभी कंपनी के लाइनअप में केवल ऑल्टो,एस प्रेसो,वैगन आर,इको और अर्टिगा में ही फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट दिया जा रहा है। सीएनजी ऑप्शन का अपना एक ड्रॉबैक ये भी है कि इसमें प्रति टैंक फिलिंग के बाद कम रेंज  मिलती है जिससे आपको बार बार रीफ्यूलिंग के लिए जाना पड़ता है।

    इसके अलावा मारुति फ्लेक्स फ्यूल इंजन भी तैयार करने पर विचार कर रही है। बता दें कि डीजल इंजन बंद करने का फैसला करने वाली मारुति एकमात्र कंपनी नहीं है। फोक्सवैगन और स्कोडा ने भी भारत में अब डीजल इंजन वाली कार ना तैयार करने का फैसला कर लिया है। वहीं दूसरी कंपनियां भी जल्द ही ये प्रक्रिया शुरू कर देगी।

    हालांकि अभी हुंडई,टाटा,किआ,महिंद्रा का डीजल मॉडल्स को बंद करने का कोई विचार नहीं लग रहा है। इसका कारण ये भी हो सकता है कि इन सभी ब्रांड्स के पोर्टफोलियो में मारुति कारों से कुछ ज्यादा बड़ी और प्रीमियम कारे मौजूद है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    R
    rakesh kumar
    Mar 9, 2026, 7:56:58 PM

    Diesal car dowar lee ke aayee aap

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है