• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो बेस्ड कूपे एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, रियर प्रोफाइल की दिखी झलक

    मारुति बलेनो बेस्ड एसयूवी कार को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसबार इस अपकमिंग कार की रियर प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। यह नई क्रॉसओवर कार पीछे से कूपे स्टाइल लुक लिए हुए है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 22, 2022 19:16 ist
    info icon
    published onAug 22, 2022 19:16 IST
    last updated onAug 22, 2022 19:16 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    maruti baleno suv

    मारुति बलेनो बेस्ड एसयूवी कार को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसबार इस अपकमिंग कार की रियर प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। यह नई क्रॉसओवर कार पीछे से कूपे स्टाइल लुक लिए हुए है।

    maruti baleno suv

    टेस्टिंग मॉडल पर गौर करें तो इसमें स्लोपिंग रूफ, रूफ रेल्स और प्रोट्रडिंग हंप टायप बूट दिया गया है जो इसे कूपे एसयूवी जैसा लुक देता है। इसमें और बलेनो में मैन अंतर फ्रंट और रियर साइड में देखने को मिलेगा जबकि इसके डोर और बॉडी शेप एक जैसा ही नजर आएगा।

    इससे पहले इस एसयूवी कार की फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली थी। इसका फ्रंट ग्रैंड विटारा से इंस्पायर्ड होगा। इसमें लो-सेट हेडलाइटें, पतले एलईडी डीआरएल और मैश ग्रिल दी जा सकती है।

    टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल में बलेनो वाला फ्री स्टेंडिंग 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की भी झलक देखने को मिली है। इसका केबिन 2022 बलेनो जैसा हो सकता है और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर मिल सकते हैं।

    maruti baleno suv

    इस नई मारुति एसयूवी कार में सुजुकी का 100पीएस 1-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन पहले प्री-फेसलिफ्ट बलेनो आरएस में दिया गया था। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। इसमें मारुति की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

    इस नई कूपे एसयूवी को मारुति के पोर्टफोलियो में ब्रेजा के बराबर में पोजिशन किया जा सकता है। इसकी प्राइस हुंडई वेन्यू के करीब हो सकती है। इसे मारुति के नेक्सा आउटलेट के जरिये बेचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : मारुति के लाइनअप में कहां पोजिशन की जाएगी बलेनो बेस्ड एसयूवी? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki FRONX पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है