• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक का स्पेशल एडिशन हुआ शोकेस, 10 दिसंबर को होगी नीलामी

    ये स्पेशल एडिशन महिंद्रा के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस और फैशन डिजाइनर रिमजिम दादू के कोलेबोरेशन में तैयार किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 29, 2022 18:33 ist
    info icon
    published onNov 29, 2022 18:33 IST
    last updated onNov 29, 2022 18:33 IST
    448 Views
    • Write a कमेंट

    इस स्पेशल एडिशन कार को प्रताप बोस और रिमजिम दादू ने मिलकर तैयार किया है।

    Mahindra XUV400 Special Edition

    • इस स्पेशल एडिशन में इंटीरियर की अपीयरेंस पर किया गया है ज्यादा फोकस
    • एक्सटीरियर में भी हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव
    • इस एडिशन के लिए केवल एक ही यूनिट को किया गया है तैयार
    • 10 दिसंबर को ऑक्शन के लिए उतारी जाएगी ये इलेक्ट्रिक कार

    जहां एक तरफ लोगों को एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक की लॉन्च का इंतजार है तो वहीं दूसरी तरफ, महिंद्रा ने टेक फैशन टूर के सीजन 6 के दौरान इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के स्पेशल एडिशन को शोकेस किया है।

    क्या अलग-सा है इसमें 

    XUV400 Special Edition Front Seat
    XUV400 Special Edition Rear Seat

    इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर में दी गई नई अपहोल्स्ट्री को रि​मजिम दादू ने डिजाइन किया है, जिसमें कॉपर स्टिचिंग के साथ ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री, ब्लू इंसर्ट वाला डैशबोर्ड, एक डफल बैग, साइड बैग्स, बैक में ब्लू स्टील वायर कुशंस और पूरे इंटीरियर में ‘रि​मजिम दादू एक्स बोस’ नाम की ब्रांडिंग दी गई है। इसके एक्सटीरियर में सी पिलर पर भी यहीं ब्रांडिंग दी गई है और 'ट्विन पीक लोगो' के चारो ओर ब्लू आउटलाइन दी गई है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक में मिल सकते हैं तीन वेरिएंट्स के ऑप्शन, जल्द होगी लॉन्च

    क्या आम पब्लिक के लिए उपलब्ध होगा ये स्पेशल एडिशन?

    हो सकता है या नहीं भी। क्योंकि इसकी फिलहाल एक ही यूनिट तैयार की गई है और दूसरी कारों के स्पेशल एडिशन की तरह ये बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसके बजाए, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले इवेंट में ये नीलामी के लिए उपलब्ध रहेगी। नीलामी में भाग लेने के लिए आपको 10,000 रुपये डिपॉजिट के तौर पर देने होंगे, बोली की राशि 25 लाख रुपये से अधिक होगी। यह राशि महिंद्रा राइज सस्टेनेबिलिटी चैंपियनशिप अवार्ड्स 2022 के चार विजेताओं को दी जाएगी। 

    परफॉर्मेंस और फीचर्स

    Mahindra XUV400 Front
    Mahindra XUV400 Interior

    इस स्पेशल एडिशन में कोई मैकेनिकल अपडेट या फीचर अपडेट नहीं दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में 39.4 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है जिसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर है। इस कार में सात इंच का टचस्क्रीन इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, एक सिंगल-पैन सनरूफ, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एक रियर-व्यू कैमरा का फीचर दिया जाएगा।

    कीमत और कॉम्पिटशन

    एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक कार की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है, मगर माना जा रहा है कि इसकी कीमत 17 लाख रुपये रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स से होगा। वहीं ये कार एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक का एक सस्ता विकल्प बनेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है