• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स2 वेरिएंट एनालिसिस: बेस वेरिएंट के मुकाबले क्या इसे चुनना है फायदे का सौदा? जानिए यहां

    इस वेरिएंट का ही एक 'प्रो'नाम से भी वेरिएंट मौजूद है जिसमें रेगुलर एमएक्स2 के मुकाबले एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जून 10, 2024 20:10 ist
    info icon
    published onJun 10, 2024 20:10 IST
    last updated onJun 10, 2024 20:10 IST
    302 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV 3XO MX2/ MX2 Pro variant explained

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का सेकंड बेस वेरिएंट एमएक्स2 इसके बेस वेरिएंट एमएक्स1 से 2.5 लाख रुपये महंगा है। इस वेरिएंट में महिंद्रा ने काफी काम के फीचर्स दिए हैं। एमएक्स1 के मुकाबले एमएक्स2 वेरिएंट में क्या कुछ दिया गया है खास? जानिए आगे

    प्रकार

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    एमएक्स2

    9.99 लाख रुपये (एमटी)

    एमएक्स2 प्रो

    8.99 लाख रुपये (एमटी)/ 9.99 लाख रुपये (एटी)

    10.39 लाख रुपये (एमटी)

    एमएक्स3

    9.49 लाख रुपये (एमटी)/ 10.99 लाख रुपये (एटी)

    10.89  लाख रुपये (एमटी)/ 11.69 लाख रुपये (एएमटी)

    एमएक्स3 प्रो

    9.99 लाख रुपये (एमटी)/ 11.49 लाख रुपये

    11.39 लाख रुपये (एमटी)

    अगले वेरिएंट्स (पेट्रोल/डीजल): एमएक्स3/एमएक्स3 प्रो

    यदि आपको एक्सयूवी 3एक्सओ का एक फीचर लोडेड पेट्रोल वेरिएंट चाहिए तो एमएक्स3 या एमएक्स3 प्रो ही इस चीज के लिए बेस्ट रहेंगे जिनकी कीमत में मात्र 50,000 रुपये का ही अंतर है। एमएक्स3 और एमएक्स3 प्रो में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है जो मैनुअल मॉडल के मुकाबले 1.5 लाख रुपये महंगे हैं। 

    इसके अलावा एमएक्स3 और एमएक्स3 प्रो में डीजल इंजन का भी विकल्प दिया गया है। हालांकि एमएक्स3 में 6 स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है जिसकी मैनुअल मॉडल के मुकाबले कीमत 80,000 रुपये ज्यादा है। 

    एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स2/एमएक्स2 प्रो को ही क्यो चुनें?

    Mahindra XUV 3XO MX2 variant cabin

    इस वेरिएंट में फैक्ट्री फिटेड 10.25 इंच टचस्क्रीन और 4 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। यदि आप एमएक्स2 प्रो वेरिएंट को चुनते हैं तो आपको सिंगल पेन सनरूफ और फुल व्हील कवर्स भी मिलेंगे ​जो इसके एक्सटीरियर लुक को थोड़ा और बेहतर बना देते हैं। 

    इस वेरिएंट में और कौनसे फीचर्स हैं मौजूद ? डालिए एक नजर:
     

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स 

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइटेड फीचर्स

    • फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स (एमएक्स2 प्रो)

    • फुल व्हील कवर (एमएक्स2 प्रो)

    • डुअल-टोन केबिन थीम

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

    • कीलेस एंट्री

    • सनरूफ (एमएक्स2 प्रो)

    • 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम


    • 6 एयरबैग

    • ईएससी

    • रियर पार्किंग सेंसर

    अन्य फीचर्स

    • हलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइटें

    • बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स

    • सेकंड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें

    • हेडलाइट्स के लिए फॉलो-मी-होम फंक्शन

    • रियर वेंट के साथ मैनुअल एसी

    • ऑल 4 पावर विंडो

    • 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    • सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर

    एमएक्स3/एमएक्स3 प्रो वेरिएंट में मिलने वाले एडिशनल फीचर्स

    • फुल व्हील कवर

    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स (एमएक्स3 प्रो)

    • टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी डीआरएल (एमएक्स3 प्रो)

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स (एमएक्स3 प्रो)

    • स्टाइलिश व्हील कवर (एमएक्स3 प्रो)

    • उपलब्ध नहीं

    • सनरूफ़

    • क्रूज कंट्रोल

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और वायर्ड ऐप्पल कारप्ले

    • उपलब्ध नहीं

    एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स2/एमएक्स2 प्रो वेरिएंट्स को क्यों ना चुनें?

    Mahindra XUV 3XO MX2 Pro variant

    यदि आप अपनी कार के एक्सटीरियर लुक को और शानदार बनाना चाहते हैं तो इसके एमएक्स2 और एमएक्स2 प्रो वेरिएंट्स को स्किप किया जा सकता है जिसके बदले आप एमएक्स3 प्रो वेरिएंट ले सकते हैं। एमएक्स3 में आपको व्हील कवर्स के साथ एलईडी लाइटिंग का भी फीचर मिल जाएगा। वहीं एमएक्स3 और एमएक्स3 प्रो वेरिएंट्स में एचडी टचस्क्रीन,सनरूफ और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिल जएगी। यदि आप महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में एंट्री लेवल डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन ढूंढ रहें है तो ये चीज आपको एमएक्स3 वेरिएंट में ही मिलेगी। 

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष

    एमएक्स1

    बजट का अभाव होने पर ही चुनें इसे नहीं तो एमएक्स2 वेरिएंट रहेगा बेहतर क्योंकि इसमें दिए गए हैं ज्यादा फीचर्स और डीजल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस। 

    एमएक्स2

    एमएक्स2

    एमएक्स2 Pro

    नए फीचर्स के लिए ही चुनें इसे। एक सही एंट्री लेवल वेरिएंट कहा जा सकता है इसे ​जिसमें दिया गया है डीजल मैनुअल का ऑप्शन

     

     

    इस एसयूवी का सही एंट्री लेवल पेट्रोल वेरिएंट है ये। बजट में पेट्रोल ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन और सनरूफ फीचर लेना चाहते हैं तो ये है सबसे बेहतर चॉइस। इसमें डीजल इंजन का भी दिया गया है विकल्प

    एमएक्स3

    एमएक्स3

    एमएक्स3 Pro

    डीजल ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन के लिए ही चुने इसे वरना एमएक्स2 प्रो के बदले ज्यादा कीमत देना फायदे का सौदा नही होगा साबित। इसे ज्यादा बेहतर रहेगा एमएक्स3 प्रो वेरिएंट। 

     

     

    एमएक्स3 वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं इसमें। डीजल ऑटोमैटिक का नहीं दिया गया है ऑप्शन

    एएक्स5

    एएक्स5

    एएक्स5 एल

    ये वेरिएंट हमारी भी पसंद है। पेट्रोल डीजल पावरट्रेन के ऑप्शंस के साथ ​ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी दिया गया है विकल्प

    एडीएएस,360 डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स चाहिए तो ही चुने इसे। 

    एएक्स7

    एएक्स7

    एएक्स7 एल

    इस एसयूवी का फुल फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिलेगा इस वेरिएंट में

    एडीएएस,360 डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड के फीचर के लिए ही चुने इस वेरिएंट को। 

    कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है