• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स1 वेरिएंट एनालिसिस: क्या इस बेस वेरिएंट को चुनना रहेगा बेहतर? जानिए यहां

    इसके बेस वेरिएंट में 112 पीएस पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन की ही चॉइस दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 10, 2024 19:15 ist
    info icon
    published onJun 10, 2024 19:15 IST
    last updated onJun 10, 2024 19:15 IST
    286 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV 3XO MX1 variant explained

     

    यदि आप नई महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके वेरिएंट्स को चुनने में कंफ्यूजन हो सकता है। इसे 5 वेरिएंट्स: एमएक्स,एमएक्स2,एमएक्स3,एएक्स5 और एएक्स7 में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 112 पीएस पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन की ही चॉइस दी गई है। चूंकि ये इसका बेस वेरिएंट है इसलिए इसमें काफी फीचर्स नहीं दिए गए हैं मगर बजट के अभाव में इसे चुना जा सकता है। क्या कुछ दिया गया है इसमें खास? जानिए आगे:

    वेरिएंट्स

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल एमटी

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    एमएक्स1

    7.49 लाख रुपये

    एमएक्स2

    9.99 लाख रुपये

    एमएक्स2 प्रो

    8.99 लाख रुपये

    10.39 लाख रुपये

    अगला वेरिएंट (पेट्रोल): एमएक्स2 प्रो

    इससे अगला  वेरिएंट एमएक्स2 प्रो है जिसमें दोनों तरह के इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। मैनुअल के मुकाबले इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा है। 

    अगला वेरिएंट (डीजल): एमएक्स2

    एमएक्स2 डीजल मैनुअल कॉम्बिनेशन वाला बेस वेरिएंट है। एमएक्स1 पेट्रोल मैनुअल के मुकाबले इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये ज्यादा है। 

    एक्सयूवी 3एक्सओ के एमएक्स1 वेरिएंट को ही क्यों चुनें। 

    Mahindra XUV 3XO MX1 variant front

    महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ के बेस वेरिएंट एमएक्स1 में एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, बॉडी कलर डोर हैंडल, मैनुअल एसी और ऑल 4 पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। यदि आपके पास बजट का अभाव है तो ही इस वेरिएंट को चुनें। 

    इसमें दिए गए फीचर्स इस प्रकार से है:

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स 

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइटेड फीचर्स

    • हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइटें

    • एलईडी डीआरएल

    • 16 इंच के स्टील व्हील्स

    • डुअल-टोन केबिन थीम

    • सेकंड रो एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • ऑल 4 पावर विंडो

    • उपलब्ध नहीं

    • 6 एयरबैग

    • ईएससी

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    अन्य फीचर्स

    • ओआरवीएम-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स

    • बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स

    • 12 वोल्ट फ्रंट पावर सॉकेट 

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें

    • रियर वेंट के साथ मैनुअल एसी

    • यूएसबी टाइप-ए (फ्रंट) और यूएसबी टाइप-सी (पीछे) सॉकेट

    • उपलब्ध नहीं

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर

    एमएक्स2/एमएक्स2 प्रो वेरिएंट में मिलने वाले एडिशनल फीचर्स

    • फुल व्हील कवर (एमएक्स2 प्रो)

    • उपलब्ध नहीं

    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

    • कीलेस एंट्री

    • हेडलाइट्स के लिए फॉलो-मी-होम फंक्शन

    • सनरूफ (एमएक्स2 प्रो)

    • 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम

    • 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम


    • उपलब्ध नहीं


    एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स1 वेरिएंट को ना लेने के कारण

    Mahindra XUV 3XO MX1 variant cabin

    भले ही एक्सयूवी 3एक्सओ एमएक्स1 में अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हों मगर इंफोटेनमेंट और कुछ कंफर्ट फीचर्स के ना होने के कारण इस वेरिएंट को स्किप करने की हम सलाह देंगे। इस वेरिएंट में आपको डीजल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन नहीं दिया गया है जो इसके अगले वेरिएंट एमएक्स1 में आपको मिल जाएंगे। 

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष

    एमएक्स1

    बजट का अभाव होने पर ही चुनें इसे नहीं तो एमएक्स2 वेरिएंट रहेगा बेहतर क्योंकि इसमें दिए गए हैं ज्यादा फीचर्स और डीजल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस। 

    एमएक्स2

    एमएक्स2

    एमएक्स2 प्रो

    नए फीचर्स के लिए ही चुनें इसे। एक सही एंट्री लेवल वेरिएंट कहा जा सकता है इसे ​जिसमें दिया गया है डीजल मैनुअल का ऑप्शन

     

     

    इस एसयूवी का सही एंट्री लेवल पेट्रोल वेरिएंट है ये। बजट में पेट्रोल ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन और सनरूफ फीचर लेना चाहते हैं तो ये है सबसे बेहतर चॉइस। इसमें डीजल इंजन का भी दिया गया है विकल्प

    एमएक्स3

    एमएक्स3

    एमएक्स3 प्रो

    डीजल ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन के लिए ही चुने इसे वरना एमएक्स2 प्रो के बदले ज्यादा कीमत देना फायदे का सौदा नही होगा साबित। इसे ज्यादा बेहतर रहेगा एमएक्स3 प्रो वेरिएंट। 

     

     

    एमएक्स3 वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं इसमें। डीजल ऑटोमैटिक का नहीं दिया गया है ऑप्शन

    एएक्स5

    एएक्स5

    एएक्स5 एल

    ये वेरिएंट हमारी भी पसंद है। पेट्रोल डीजल पावरट्रेन के ऑप्शंस के साथ ​ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी दिया गया है विकल्प

    एडीएएस,360 डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स चाहिए तो ही चुने इसे। 

    एएक्स7

    एएक्स7

    एएक्स7 एल

    इस एसयूवी का फुल फ्लैगशिप एक्सपीरियंस मिलेगा इस वेरिएंट में

    एडीएएस,360 डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड के फीचर के लिए ही चुने इस वेरिएंट को। 

    कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है