• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की बुकिंग हुई शुरू, 26 मई से दी जाएगी डिलीवरी

    21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक कराया जा सकता है इसे 

    भानु
    भानु
    Published On मई 15, 2024 11:51 ist
    info icon
    published onMay 15, 2024 11:51 IST
    last updated onMay 15, 2024 11:51 IST
    609 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV 3XO bookings open

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 का ही फेसलिफ्ट वर्जन है एक्सयूवी 3एक्सओ 
    • ऑल एलईडी लाइ​टिंग,नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बंपर्स दिए  गए हैं इसमें 
    • ड्युअल टोन थीम,फ्रैश स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड क्लाइमेट कंट्रोल भी दिए गए हैं इसमें 
    • ड्युअल जोन एसी,एडीएएस और सेगमेंट फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दिया गया है इसमें 
    • मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन के दिए गए हैं ऑप्शंस
    • 7.49 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस

    महिंद्रा एक्सयूवी300 के फेसलिफ्ट वर्जन एक्सयूवी 3एक्सओ का डेब्यू अप्रैल 2024 में हुआ था। लगभग पूरे भारत में इस एसयूवी का अपडेटेड मॉडल डीलरशिप्स पर पहुंचने लग गया है और 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। एक्सयूवी300 3एक्सओ में क्या कुछ है नया इस बारे में आप जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर और इंटीरियर

    Mahindra XUV 3XO

    एक्सयूवी300 के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ ज्यादा मॉर्डन दिखाई देती है जिसमें शार्प एलईडी हेडलाइट्स और सी शेप्ड एलईडी डीआरएल्स,ग्रिल में पियानो ब्लैक अप्लीक और दमदार डिजाइन का बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स ​दी गई है। 

    Mahindra XUV 3XO cabin

    महिंद्रा की इस एंट्री लेवल एसयूवी में का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम हो चुका है जिसमें ड्युअल टोन थीम,अपडेटेड क्लाइमेट कंट्रोल और ड्युअल डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। 

    फीचर्स 

    Mahindra XUV 3XO panoramic sunroof

    नई एक्सयूवी 3एक्सओ में पैनोरमिक सनरूफ (सेगमेंट-फर्स्ट), डुअल-जोन ऑटो एसी, डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए नई महिंद्रा एसयूवी में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंसोल के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल, रोल-ओवर मिटिगेशन, 3-पॉइंट सीटबेल्ट, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, और लैन कीप असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    महिंद्रा ने इसे दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन में पेश किया है, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर टीजीडीआई (डायरेक्ट इंजेक्शन)

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    112 पीएस

    130 पीएस

    117 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    250 एनएम

    300 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एएमटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    18.89 किलोमीटर प्रति लीटर/ 17.96 किलोमीटर प्रति लीटर

    18.2 किलोमीटर प्रति लीटर/ 20.1 किलोमीटर प्रति लीटर

     

    इस एसयूवी में तीन ड्राइव मोड्स:जिप,जैप और जूम भी दिए गए हैं जो कि केवल पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल में ही मिलते हैं। 

    महिन्द्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कीमत एवं कंपेरिजन

    महिंद्रा एक्स्यूवी 3एक्सओ कार की कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्सशोरूम) के बीच रखी गई है। इस प्राइस रेंज पर महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा यह अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी को भी टक्कर देगी।

    यह भी देखेंः महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है