• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई के पैक टू वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    एक्सईवी 9ई का पैक टू वेरिएंट एकमात्र वेरिएट है जिसमें 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच दोनों बैटरी पैक का विकल्प मिलता है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 04, 2025 18:06 ist
    info icon
    published onAug 04, 2025 18:06 IST
    last updated onAug 04, 2025 18:06 IST
    176 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई चार वेरिएंट: पैक वन, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री में उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक: 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडल्यूएच विकल्प में मिलती है। इसके केवल बेस मॉडल से ऊपर वाले पैक टू वेरिएंट में ही दोनों बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। हाल ही में पैक टू वेरिएंट की डिलीवरी शुरू हुई है और इस रिपोर्ट में हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे पैक टू वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    आगे का डिजाइन

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई पैक टू का आगे का डिजाइन दूसरे वेरिएंट्स से ज्यादा अलग नहीं है। इसमें आगे फ्यूचरिस्टिक ब्लैंक-ऑफ ग्रिल के साथ पूरी चौड़ाई तक फैली एलईडी लाइट बार दी गई है जो उल्टे एल शेप वाली एलईडी डीआरएल से जुड़ी है। हेडलाइट को बंपर पर शार्प ट्राएंगुलर शेप में रखा गया है। बोनट पर बीच में महिंद्रा का नया लोगो दिया गया है। बंपर बॉडी कलर में है और इस पर एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    साइड प्रोफाइल

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई साइड से अपनी स्लोपिंग रूफलाइन के साथ काफी यूनीक नजर आती है और यह इसे एसयूवी-कूपे वाला लुक देती है। पहियों और दरवाजों पर चमकीली ब्लैक क्लेडिंग दी गई है। आगे वाले दरवाजों पर फ्लश टाइप हैंडल दिए गए हैं, जबकि पीछे वाले दरवाजों के हैंडल सी-पिलर में छिपे हैं। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील के साथ एयरोडायनामिक कवर दिए गए हैं, जो इसकी रेंज बढ़ाते हैं।

    यहां दी गई एक्सईवी 9ई की फोटो में नेबुला ब्लू बॉडी पेंट है। इस इलेक्ट्रिक कार का पैक टू वेरिएंट स्टील्थ ब्लैक, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट, रूबि वेलवेट, डीप फोरेस्ट और डेजर्ट मिथ्स में भी मिलता है।

    पीछे का डिजाइन

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई में पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई तक फैली एलईडी टेल लाइट स्ट्रिप दी गई है। टेलगेट के बीच में नया महिंद्रा लोगो और एक्सईवी 9ई बैजिंग दी गई है। पैक टू वेरिएंट में टॉप मॉडल की तरह पावर टेलगेट नहीं दिया गया है। आगे की तरह पीछे वाले बंपर पर भी एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    केबिन

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई पैक टू का केबिन ड्यूल-टोन ग्रे और बैज थीम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ प्रीमियम लगता है।

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    डैशबोर्ड पर एक बड़े ग्लास पैनल के साथ तीन कनेक्टेड स्क्रीन दी गई है, जिसमें एक ड्राइवर के लिए, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए, और एक आगे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए है। इसमें नए चमकीले महिंद्रा लोगो के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर ऑडियो, कॉलिंग और क्रूज के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें एक फिक्स्ड ग्लास छत भी दी गई है, लेकिन टॉप मॉडल की तरह चमकीले एलिमेंट्स नहीं दिए गए हैं।

    Mahindra XEV 9e Pack Two
    Mahindra XEV 9e Pack Two

    इसकी ड्राइवर सीट 6 तरह से पावर एडजस्ट होती है और मैनुअल-एडजस्टेबल लंबर सपोर्ट, मेमोरी और वेलकम रिट्रैक्ट फंक्शन भी दिए गए हैं। पीछे वाले पैसेंजर के कंफर्ट के लिए मल्टी-स्टेप रिक्लाइनिंग सीटें दी गई है। आगे और पीछे वाले दोनों पैसेंजर को सेंटर आर्मरेस्ट मिलता है, आगे वाली पंक्ति के पैसेंजर के लिए स्टोरेज स्पेस और दूसरी पंक्ति के लिए कपहोल्डर भी दिए गए हैं।

    फीचर और सेफ्टी

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई के पैक टू वेरिएंट में तीन 12.3-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट, दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और तीसरी पैसेंजर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले), वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, और 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। अन्य फीचर में एक वायरलेस फोन चार्जर, पीछे वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटो एसी, ऊपर-नीचे और आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल है।

    Mahindra XEV 9e Pack Two
    Mahindra XEV 9e Pack Two

    इस वेरिएंट में आगे वेंटिलेटेड सीट, पीछे वायरलेस फोन चार्जर, गेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, पीछे विंडो सनशेड, वन-टच अप-डाउन ड्राइवर विंडो, एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट और एआर-बेस्ड हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर का अभाव है, ये सभी फीचर टॉप मॉडल में दिए गए हैं।

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए एक्सईवी 9ई पैक टू में छह एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टॉप मॉडल में 7 एयरबैग मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन-सेंसिंग वाइपर, पीछे पार्किंग कैमरा, पीछे डिफॉगर, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई का पैक टू वेरिएंट अब बड़े बैटरी पैक के साथ भी आता है, यह एकमात्र वेरिएंट है जिसमें दोनों बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    59 केडब्ल्यूएच

    79 केडब्ल्यूएच

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    पावर

    231 पीएस

    286 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    542 किलोमीटर

    656 किलोमीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला टाटा हैरियर ईवी और बीवाईडी एटो 3 से है। एक्सईवी 9ई की कीमत 21.90 लाख रुपये से 27.90 लाख रुपये के बीच है। इसके पैक टू वेरिएंट की प्राइस इस प्रकार है:

    पैक टू 59 केडब्ल्यूएच

    24.90 लाख रुपये

    पैक टू 79 केडब्ल्यूएच

    26.50 लाख रुपये

    *सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है