• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार के ऑफ रोडिंग फीचर में हुआ एक अहम बदलाव

    महिंद्रा ने थार में पहले दिए गए मेकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेंशियल फीचर को अब ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल फीचर से रिप्लेस कर दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 18, 2022 15:29 ist
    info icon
    published onNov 18, 2022 15:29 IST
    last updated onNov 18, 2022 15:29 IST
    518 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar

    • मेकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेशनियल फीचर अब थार में केवल एलएक्स डीजल वेरिएंट के साथ ही ऑप्शनल मिलता है।
    • थार के पेट्रोल वेरिएंट्स में अब मेकेनिकल डिफ्रेंशियल फीचर नहीं मिलेगा।
    • इस एसयूवी कार में लो-रेंज ट्रांसफर केस और ऑटो हब लॉक्स जैसे ऑफ-रोड फीचर्स अभी भी मौजूद हैं।
    • लॉकिंग रियर डिफ्रेंशियल फीचर रियर व्हील्स पर एक जैसा टॉर्क पहुंचाता है जिससे गाड़ी लो ट्रेक्शन सरफेस पर आसानी से नेविगेट कर लेती है।
    • थार में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।
    • वर्तमान में महिंद्रा थार की प्राइस 13.59 लाख रुपये से 16.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार को लॉन्च से लेकर अब तक कई अपडेट्स मिल चुके हैं। कंपनी ने अब एक बार फिर इस गाड़ी को नया अपडेट दिया है जिसके चलते इसके पेट्रोल वेरिएंट्स में से मेकेनिकल रियर लॉकिंग डिफ्रेंशियल (एमएलडी) फीचर हट गया है। यह फीचर अब इस गाड़ी के केवल डीजल वेरिएंट (टॉप वेरिएंट एलएक्स) के साथ ऑप्शनल मिलेगा।

    अब क्या हुआ?

    Mahindra Thar off-roading

    महिंद्रा इस ऑफ-रोडर कार में ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल (बीएलडी) फीचर अब केवल टॉप वेरिएंट एलएक्स के साथ ही दे रही है। मैकेनिकल रियर लॉकिंग डिफ्रेंशियल (एमएलडी) फीचर कार को कठिन इलाकों से निकालने के लिए दोनों रियर व्हील्स पर समान फोर्स के साथ पावर पहुंचाता है, जबकि ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल (बीएलडी) फीचर सड़क की फिसलन का पता लगाता है और बिना ग्रिप वाले पहियों पर इलेक्ट्रॉनिकली ब्रेक एप्लाय कर देता है और ज्यादा ट्रेक्शन वाले व्हील्स पर ज्यादा से ज्यादा पावर और टॉर्क पहुंचाता है।

    लॉकिंग डिफ्रेंशियल फीचर की खासियत

    Mahindra Thar off-roading

    दरअसल लॉकिंग डिफ्रेंशियल का फीचर उन जगहों पर ज्यादा काम आता है जहां टायरों के मिट्टी में धंसने का खतरा बना रहता है। इस दौरान ये फीचर व्हीकल में लगे दोनों व्हील्स के बीच समान फोर्स के साथ सब टायरों को पावर देता है और कार गड्ढे से बाहर निकल जाती है।

    यह भी पढ़ें: नवंबर में महिंद्रा थार, एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिये यहां

    अभी भी मिलते हैं कई दमदार ऑफ-रोड फीचर्स

    Mahindra Thar low-range gearb shifter

    महिंद्रा ने थार गाड़ी में से मेकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेंशियल फीचर तो हटा दिया गया है, लेकिन इस कार में अब भी कई सारे महत्वपूर्ण ऑफ-रोडिंग फीचर्स जैसे लो-रेंज ट्रांसफर केस, फोर-व्हील लो और हाई ड्राइव ऑप्शंस और ऑटोमेटिक हब लॉक्स जरूर मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2023 महिंद्रा थार 5-डोर कैमरे में हुई कैद, नए डिज़ाइन एलिमेंट्स की दिखी झलक

    पावरट्रेन

    महिंद्रा थार में दो इंजन ऑप्शंस: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल (150 पीएस/320 एनएम) और 2.2-लीटर डीजल (130 पीएस/300 एनएम) की चॉइस दी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह एक फोर-व्हील-ड्राइव कार है।

    अनुमान है कि कंपनी इस एसयूवी कार का ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल से लैस टॉप पेट्रोल वेरिएंट जल्द उतार सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या यह मेकेनिकल बदलाव होने से थार की प्राइस प्रभावित होगी।

    Mahindra Thar off-roading

    वर्तमान में 3-डोर महिंद्रा थार की प्राइस 13.59 लाख रुपये से 16.29  लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा से है जो फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन और इंडिपेंडेंट लॉकिंग फ्रंट व रियर डिफ्रेंशियल्स जैसे फीचर्स के साथ आती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है