• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा थार की डिलीवरी हुई शुरू

    नई महिंद्रा थार (new mahindra thar) की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी ने इस एसयूवी कार को भारत में 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया था और उसी दिन इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू हुई थी।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 02, 2020 16:20 ist
    info icon
    published onNov 02, 2020 14:37 IST
    last updated onNov 02, 2020 16:20 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    • नई महिंद्रा थार को भारत में 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया गया था और उसी दिन इसकी बुकिंग शुरू हुई थी।
    • अब कंपनी ने इस कार की डिलीवरी ग्राहकों को देनी शुरू कर दी है।
    • नई थार की प्राइस 9.80 लाख से 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है।

    नई महिंद्रा थार (new mahindra thar) की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी ने इस एसयूवी कार को भारत में 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया था और उसी दिन इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू हुई थी। इस कार को अब तक 15000 से बुकिग मिल चुकी है। ज्यादा डिमांड के चलते कुछ शहरों में इस कार का वेटिंग पीरियड 2021 तक पहुंच गया है।

    महिंद्रा थार की लोकप्रियता इतनी है कि इसके पहले प्रोडक्शन मॉडल को लेने के लिए 1.1 करोड़ रुपये की बोली थी और दिल्ली के आकाश मिंडा ने सबसे ज्यादा बोली लगाई थी। आकाश ने थार के कनवर्टिबल टॉप एलएक्स पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट को लिया है।

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार को ​डीसी ने दिया अपना डिजाइन, देखिए किस तरह बदल गया पूरा लुक

    महिंद्रा थार 2020 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है और दोनों ही इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। इस कार को कनवर्टिबल सॉफ्ट टॉप और फिक्स्ड हार्ड टॉप रूफ ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें रिमूवेबल डोर पेनल, ऑल-व्हील-ड्राइव और वाटर एंड डस्ट रेसिडेंट आईपी54 रेटेड डैशबोर्ड और वॉशेबल फ्लोर जैसी खासियतें समाई हैं।

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार को इस तरह बनाएं और भी खास!

    नई थार को एडवेंचर और सिटी राइडिंग दोनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ माउंटेड स्पीकर, इलेक्ट्रिक एसी और फ्रंट फेसिंग रियर सीटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रोल केस जैसे फीचर्स दिए गए है।

    भारत में नई महिंद्रा थार की प्राइस 9.80 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच रखी गई है। वर्तमान में इस कार के कंपेरिजन में कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। हालांकि जल्द ही इसके मुकाबले में बीएस6 फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी की एंट्री होने वाली है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार 2020 को खरीदने से पहले जान लीजिए ये 5 खास बातें

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है