• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने नए पिकअप कॉन्सेप्ट का टीजर किया जारी, स्कॉर्पियो एन जैसा है इसका स्टाइल

    महिंद्रा ने अपने नए पिकअप कॉन्सेप्ट मॉडल का नया टीज़र जारी किया है। कंपनी इस पिकअप व्हीकल से 15 अगस्त को आयोजित होने वाले एक इवेंट के दौरान पर्दा उठाएगी। अनुमान है कि यह अपकमिंग पिकअप व्हीकल स्कॉर्पियो एन पर बेस्ड हो सकता है। कंपनी इससे पहले पिछली जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो का भी पिकअप वर्जन उतार चुकी है, जिसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही बेचा जाता है। अब हमारा मानना है कंपनी स्कॉर्पियो एन का भी पिकअप वर्जन जल्द उतार सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 31, 2023 17:36 ist
    info icon
    published onJul 31, 2023 17:36 IST
    last updated onJul 31, 2023 17:36 IST
    242 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio Pickup

    • महिंद्रा का यह नया पिकअप व्हीकल दुनियाभर के मार्केट के लिए है।
    • इसकी डिज़ाइन स्कॉर्पियो एन से काफी हद तक मिलती जुलती लगती है।
    • इसकी रेंज 450 किलोमीटर तक हो सकती है।
    • भारत में महिंद्रा के इस नए पिकअप व्हीकल को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    महिंद्रा ने अपने नए पिकअप कॉन्सेप्ट मॉडल का नया टीज़र जारी किया है। कंपनी इस पिकअप व्हीकल से 15 अगस्त को आयोजित होने वाले एक इवेंट के दौरान पर्दा उठाएगी। अनुमान है कि यह अपकमिंग पिकअप व्हीकल स्कॉर्पियो एन पर बेस्ड हो सकता है। कंपनी इससे पहले पिछली जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो का भी पिकअप वर्जन उतार चुकी है, जिसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही बेचा जाता है। अब हमारा मानना है कंपनी स्कॉर्पियो एन का भी पिकअप वर्जन जल्द उतार सकती है।

    क्या यह पिकअप व्हीकल इलेक्ट्रिक होगा?

    Mahindra Scorpio Pickup

    स्कॉर्पियो एन एसयूवी कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है, लेकिन जैसा की महिंद्रा ने टीज़र के जरिए दिखाया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए तैयार किया गया पिकअप व्हीकल शोकेस करेगी, ऐसे में हमारा मानना है कि यह पिकअप व्हीकल इलेक्ट्रिक हो सकता है और यह कंपनी के इंगलो प्लेटफार्म पर बेस्ड हो सकता है।

    अधिकांश विकसित बाजारों में जहां पिकअप व्हीकल काफी कॉमन है, फोर्ड और टोयोटा जैसी कार कंपनियों ने पहले ही इलेक्ट्रिक पिकअप तैयार करने और बेचने शुरू कर दिए हैं। इस बीच लक्जरी सेगमेंट में टेस्ला कंपनी भी अपने साइबरट्रक को तैयार करने पर काम कर रही है जिस पर पहले से ही कई सालों का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    इंगलो प्लेटफॉर्म

    Mahindra INGLO

    इस प्लेटफॉर्म पर बने व्हीकल में दो साइज़ की बैटरी 60 केडब्ल्यूएच और 80 केडब्ल्यूएच को फिट किया जा सकता है। इंगलो प्लेटफार्म पर रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन वाली गाड़ियों को तैयार किया जा सकता है। इसकी ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन पिकअप व्हीकल्स के लिए काफी अच्छी साबित होगी। इस प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ी 450 किलोमीटर तक की रेंज तय करने में सक्षम होंगी। इंग्लो प्लेटफॉर्म के बारे में यहां पढ़ें

    डिज़ाइन

    Mahindra Scorpio Pickup

    इस पिकअप कॉन्सेप्ट के टीज़र में केवल फ्रंट ग्रिल, टेललैंप्स और साइड स्टेप जैसी कुछ डिटेलिंग ही देखने को मिली है, जो स्कॉर्पियो एन से काफी हद तक इंस्पायर्ड लगती है। लुक्स में यह पिकअप व्हीकल स्कॉर्पियो एन से काफी हद तक मिलता जुलता लगता है, इसका बोनट और इसकी सनरूफ की पोज़िशनिंग स्कॉर्पियो एन एसयूवी जैसी ही है।

    स्कॉर्पियो एन बेस्ड पिकअप कॉन्सेप्ट को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में 15 अगस्त को शोकेस किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक पिकअप व्हीकल भारत में 2025 से पहले शायद ही आएगा। यदि यह पिकअप व्हीकल भारत में लॉन्च होता है तो इसका मुकाबला इसुजु वी-क्रॉस और टोयोटा हाइलक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है